फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Protest held over reservation and the non-appointment of a gynecologist.

Kullu News: महिला आरक्षण, स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती न होने पर किया प्रदर्शन

Tue, 21 Jul 2026 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Protest held over reservation and the non-appointment of a gynecologist.
जनवादी महिला समिति की पदा​धिकारी और कार्यकर्ता महिला आरक्षण और डॉक्टर के मामले को लेकर प्रदर्शन
कुल्लू। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के बैनर तले मंगलवार को महिलाओं ने 33 प्रतिशत महिला आरक्षण विधेयक को जल्द लागू करने और क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। समिति की जिलाध्यक्ष ममता नेगी की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया गया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

इससे पहले महिलाओं ने अशोक भवन सरवरी से रैली निकाली, जो ढालपुर होते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंची। यहां आयोजित सभा में वक्ताओं ने लोकतंत्र में महिलाओं की समान भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए महिला आरक्षण को शीघ्र लागू करने की मांग उठाई। साथ ही क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में लंबे समय से खाली चल रहे स्त्री रोग विशेषज्ञ के पद को तत्काल भरने की मांग की।
विज्ञापन

ममता नेगी ने कहा कि सरकार के पास यदि डॉक्टरों को निलंबित करने का अधिकार है, तो रिक्त पदों पर नियुक्ति करने की जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल में केवल एक स्त्री रोग विशेषज्ञ होने के कारण मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक ही डॉक्टर को ओपीडी, ऑपरेशन और वार्ड की जिम्मेदारी संभालनी पड़ रही है, जिसका खामियाजा गर्भवती महिलाओं और अन्य महिला मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति नहीं की गई तो समिति आंदोलन तेज करेगी। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने महिला सम्मान, समान अधिकार और लोकतांत्रिक भागीदारी से जुड़े संदेश लिखीं तख्तियां और बैनर हाथों में लेकर सरकार के समक्ष अपनी मांगें रखीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed