फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Water level of Sharan Lake rising due to landslide.

Kullu News: भूस्खलन से बढ़ रहा शरण झील का जलस्तर

Tue, 21 Jul 2026 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Water level of Sharan Lake rising due to landslide.
सैंज घाटी में शरण के पास भूस्खलन के कारण बनी झील। संवाद
कुल्लू। सैंज घाटी के जीवानाला में शरण के पास तीन साल से पहाड़ी दरकने के कारण झील बनी है। इसका आकार लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार से यहां फिर भूस्खलन हो रहा है।
विज्ञापन

इससे झील में पानी बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि अगर नाले में बाढ़ आई तो झील फट सकती है जिससे नदी-नाले के किनारे की आबादी को खतरा पैदा हो सकता है। सैंज वैली विकास समिति के प्रधान बुधराम ने बताया कि शरण के पास पहाड़ी से भूस्खलन फिर शुरू हो गया है। इससे झील का आकार बढ़ता जा रहा है। एक तरफ से पानी का रिसाव जारी है लेकिन अगर बारिश जारी रही और जीवानाला में बाढ़ आई तो झील के फटने का अंदेशा बना है।
विज्ञापन

इससे जीवानाला और पिन पार्वती नदी के किनारे की आबादी को खतरा पैदा होगा। उन्होंने बताया कि नड़ाहरा विहाली, सिउंड, सोती, सैंज, बकशाहल, खराटला, तरेहड़ा, तलाड़ा, सपांगणी, बिहाली, लारजी आदि बस्ती को भी खतरा पैदा होगा। रैला-दो पंचायत के प्रधान डावे राम राणा का कहना है कि तीन साल पहले यहां झील बनी है। पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण यहां पानी रुक रहा है। बाढ़ की स्थिति में झील के फटने का डर है। इसको देखते हुए प्रशासन को उचित कदम उठाने चाहिए ताकि खतरे को टाला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नायब तहसीलदार सैंज सावित्री देवी का कहना है कि भूस्खलन से झील बनने की सूचना मिली है। अभी इससे कोई बड़े खतरे का डर नहीं है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed