फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Rain in Kullu increases orchardists' concerns.

Kullu News: कुल्लू में हो रही बारिश से बढ़ी बागवानों की चिंता

Sat, 01 Aug 2026 11:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:39 AM IST
विज्ञापन
Rain in Kullu increases orchardists' concerns.
पतलीकूहल (कुल्लू)। सेब सीजन के चरम पर पहुंचने से पहले लगातार हो रही बारिश ने बागवानों की चिंता बढ़ा दी है। वीरवार रात हुई तेज बारिश के बाद ब्यास नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। नदी का बदला हुआ स्वरूप देखकर नदी किनारे रहने वाले लोगों के साथ-साथ बागवान भी चिंतित हैं। बागवानों का कहना है कि इस समय सेब का तुड़ान और फसल को मंडियों तक पहुंचाने का कार्य जोरों पर है। यदि बारिश का दौर जारी रहा और ब्यास नदी का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो पिछले वर्षों की तरह सड़कें बाधित हो सकती हैं। इससे सेब को समय पर मंडियों तक पहुंचाने में परेशानी आएगी और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन


पतलीकूहल सब्जी मंडी आढ़ती संघ के अध्यक्ष कुंज लाल ठाकुर ने बताया कि वर्ष 2023 और 2025 की बरसात को लोग आज भी नहीं भूले हैं। उस दौरान ब्यास नदी में उफान और भूस्खलन के कारण कुल्लू-मनाली क्षेत्र में कई स्थानों पर सड़क संपर्क टूट गया था। इससे सेब उत्पादकों को अपनी फसल बाजार तक पहुंचाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और परिवहन लागत भी बढ़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed