फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Road accidents continue unabated on the Ranabag-Balehad road.

Kullu News: राणाबाग-बलेहड़ सड़क पर नहीं थम रहे सड़क हादसे

Sat, 01 Aug 2026 11:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:45 AM IST
विज्ञापन
Road accidents continue unabated on the Ranabag-Balehad road.
कुल्लू। रघुपुर घाटी की राणाबाग-बलेहड़ मार्ग पर सड़क हादसे कम नहीं हो रहे हैं। शुक्रवार को राणाबाग के साथ एक गाड़ी पहाड़ी से पत्थर गिरने के बाद खाई में जा गिरी। इसमें दंपती की मौत हो गई जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई है। वे देहुरी में देवता खुडीजल के मंदिर जा रहे थे। 11 किलोमीटर लंबी इस सड़क का करीब आठ से नौ किलोमीटर का हिस्सा बहुत संवेदनशील है। अगस्त 2020 से लेकर 2026 तक इसी पॉइंट पर तीन हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई है। बावजूद इसके लोक निर्माण विभाग नहीं जागा और न ही सड़क पर क्रैश बैरियर लगाए और पैरापिट। इस जगह पर अगर क्रैश बैरियर होते तो शायद गाड़ी खाई में न गिरती। लोक निर्माण विभाग पिछले दो साल से इस सड़क का विस्तारीकरण का कार्य कर रहा है लेकिन क्रैश बैरियर लगाना विभाग भूल गया है। करीब 100 मीटर के दायरे की इस जगह पर सबसे पहला हादसा अगस्त 2020 को हुआ था। कार के सड़क से खाई में गिरने से दो युवाओं को मौत हुई थी। इसके बाद मई 2021 को एक कार सड़क से खड्ड में जा गिरी और पंचायत सचिव की मौत हो गई। अब शुक्रवार सुबह हुए हादसे ने पुरानी घटनाओं को ताजा कर दिया है। करशैईगाड़ पंचायत के उपप्रधान परस राम चौहान ने कहा कि इस पॉइंट पर यह तीसरा हादसा है। कार पर पहाड़ी से पत्थर गिरने के बाद भी यहां भारी मात्रा में पत्थर गिरे और करीब एक घंटे तक राणाबाग-देहुरी-बलेहड़ सड़क अवरूद्ध रही। उन्होंने कहा कि अगर इस जगह क्रैश बैरियर होते तो यह दर्दनाक हादसा न होता। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मनीष कुमार ने कहा कि राणाबाग-बलेहड़ सड़क पर पैरापिट का काम किया जा रहा है। बरसात के कारण काम नहीं हो पा रहा है। पूरी सड़क पर पैरापिट को निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed