फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Repeated landslides at Ghatigarh halted progress.

Kullu News: घटीगढ़ में बार-बार भूस्खलन ने रोके कदम

Sat, 01 Aug 2026 11:47 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:47 AM IST
विज्ञापन
Repeated landslides at Ghatigarh halted progress.
म​णिकर्ण के घटीगढ़ में पहाड़ी से हो रहा भूस्खलन मार्ग बंद।-संवाद
कुल्लू। मणिकर्ण-बरशैणी मार्ग में बार-बार हो रहे भूस्खलन से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार सुबह के समय यहां पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर गिरे। इससे मार्ग छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए बंद पड़ गया था। दोपहर बाद करीब तीन घंटे के अंतराल में विभाग ने मार्ग पर गिरे मलबे और पत्थर को हटाकर बहाल कर दिया है। हालांकि, छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है लेकिन बड़े वाहनों के लिए मार्ग अभी बंद पड़ा है। मौके पर पहाड़ी से बार-बार भूस्खलन हो रहा है। क्षेत्र के जोगों में जयराम, बालक राम, लोतम आदि का कहना है कि दो दिन से यहां ज्यादा ही मलबा गिर रहा है, जिससे यहां पैदल आने-जाने वालों को भी खतरा बना हुआ है। मार्ग बार-बार वाहनों की आवाजाही के लिए बंद पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बीसी नेगी ने बताया कि विभाग मौके पर मार्ग को बहाल करने का काम कर रहा है लेकिन बार-बार पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण सड़क बंद हो जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed