{"_id":"69f09aaa49eddd21bf0ed9eb","slug":"sangat-started-gathering-in-dhalpur-for-nirankari-sant-samagam-kullu-news-c-89-1-klu1002-174984-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: निरंकारी संत समागम के लिए ढालपुर में जुटने लगी संगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: निरंकारी संत समागम के लिए ढालपुर में जुटने लगी संगत
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू में 3 मई को आयोजित होने वाले निरंकारी संत समागम की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से संतों और श्रद्धालुओं का यहां पहुंचना शुरू हो गया है। जैसे-जैसे समागम की तिथि नजदीक आ रही है, पूरे क्षेत्र में भक्ति, सेवा और आध्यात्मिकता का विशेष माहौल देखने को मिल रहा है।
ढालपुर मैदान इन दिनों आस्था का केंद्र बन गया है। मैदान में टेंट, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता और सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं, जिससे किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े। आयोजन स्थल पर सेवादल के सदस्य पूरी मुस्तैदी और समर्पण भाव से सेवाएं दे रहे हैं। यातायात प्रबंधन से लेकर श्रद्धालुओं के मार्गदर्शन, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य व्यवस्थाओं तक, हर पहलू पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
श्रद्धालुओं के लिए लंगर की निरंतर व्यवस्था की गई है, जहां हजारों की संख्या में लोग प्रतिदिन प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। समागम को लेकर स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। व्यापारिक गतिविधियों में भी बढ़ोतरी हुई है। होटल, गेस्ट हाउस और अन्य ठहरने की जगहों पर भी श्रद्धालुओं की अच्छी खासी आवाजाही दर्ज की जा रही है। संवाद
Trending Videos