{"_id":"69f313eebd4ade5838083f79","slug":"video-kullu-old-manali-claims-volleyball-title-at-peepal-jatra-2026-04-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu: पीपल जात्र में वॉलीबॉल का खिताब ओल्ड मनाली के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: पीपल जात्र में वॉलीबॉल का खिताब ओल्ड मनाली के नाम
Ankesh Dogra
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:03 PM IST
Link Copied
पीपल जात्र उत्सव के तहत आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हो गया। समापन समारोह में नगर परिषद कुल्लू के कार्यकारी अधिकारी बी.आर. नेगी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा खिलाड़ियों के उत्साह और खेल भावना की सराहना की। वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल महंत ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग की टीमों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पुरुष वर्ग में ओल्ड मनाली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया, जबकि खेलो इंडिया केंद्र कुल्लू की बॉयज टीम दूसरे स्थान पर रही। वहीं महिला वर्ग में खेलो इंडिया सेंटर कुल्लू की वरिष्ठ टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि उसी केंद्र की कनिष्ठ टीम उपविजेता रही। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में महिला वर्ग की 6 और पुरुष वर्ग की 12 टीमों ने हिस्सा लिया, जिससे पूरे आयोजन में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मुख्य अतिथि बी.आर. नेगी ने विजेता खिलाडियों को शुभकामनाएं दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।