सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Somnath Jyotirlinga will be seen in Kullu

Kullu News: कुल्लू में होंगे सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Somnath Jyotirlinga will be seen in Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र कुल्लू में 6 अप्रैल को सोमनाथ के मूल ज्योतिर्लिंग के दर्शन होंगे। आर्ट ऑफ लिविंग पदाधिकारियों ने शुक्रवार को इस आयोजन को लेकर जानकारी दी। आर्ट ऑफ लिविंग से जुड़े अंशुल पाराशर, शिक्षक बलदेव ने बताया कि ऐतिहासिक ज्योतिर्लिंग की देशभर में परिक्रमा चल रही है।
Trending Videos

आम जनता से अपील की है कि वह इस ऐतिहासिक ज्योतिर्लिंग का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करें। यह ज्योतिर्लिंग ऐतिहासिक है जिसे देश के कोने-कोने में ले जाकर लोगों को दर्शन करवाए जा रहे हैं। पूरी परिक्रमा के बाद इसकी स्थापना होगी। उन्होंने कहा कि हजारों साल पहले सोमनाथ मंदिर में आक्रमण हुआ था। आक्रमणकारियों ने पहले सोना चांदी लूटा और उसके बाद ज्योतिर्लिंग को तहस नहस करने की कोशिश की थी। उस समय वहां के अग्निहोत्री ब्राह्मणों ने इसके टुकड़ों को एकत्रित कर संभाला था। अब इसकी स्थापना की जानी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed