सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Students added colour to the annual function

Kullu News: वार्षिक समारोह में छात्र-छात्राओं ने भरे रंग

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Students added colour to the annual function
विज्ञापन
कुल्लू। लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र कुल्लू में सैंज घाटी छात्र कल्याण संघ ने रविवार को वार्षिक समारोह का आयोजन किया। इसमें रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। घाटी की छात्राओं ने मॉडलिंग से भी हुनर का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत तलाड़ा के निवर्तमान उपप्रधान सुभाष ठाकुर मुख्यातिथि रहे।
Trending Videos

विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक पहाड़ी और फिल्मी गीत पेश कर कार्यक्रम में उपस्थित सहपाठियों और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में पढ़ने वाले सैंज घाटी के छात्र-छात्राओं का संगठन वार्षिक समारोह का आयोजन करता है। इसके चलते इस बार भी रविवार को वार्षिक समारोह का आयोजन हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed