सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourists flock to Manali after snowfall

Kullu News: बर्फबारी के बाद मनाली में जुटे सैलानी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Tourists flock to Manali after snowfall
कुल्लू के सोलंग नाला में बर्फ से ढकी वादियों के दीदार को पहुंचे पर्यटक।-संवाद
विज्ञापन
मनाली। हाल ही में हुई बर्फबारी के बाद मनाली में सैलानियों की संख्या बढ़ गई है। पर्यटकों की संख्या में करीब 50 फीसदी से ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
Trending Videos

मनाली के पर्यटन स्थल से लेकर लाहौल के सिस्सू तक सैलानी पहुंच रहे हैं। पर्यटन नगरी मनाली में पिछले लगभग पांच दिन मौसम खराब रहा। अटल टनल समेत तमाम ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। बर्फबारी के बाद यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ गई। ग्रीन टैक्स बैरियर के आंकड़ों के अनुसार बर्फबारी से पहले मनाली में रोजाना 500 से 600 पर्यटक वाहन पहुंच रहे थे। अब यह आंकड़ा दोगुना हो गया है। शुक्रवार को मनाली में 1100, शनिवार को 1300 और रविवार को लगभग 1000 पर्यटक वाहन पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीकेंड पर मनाली में खूब रौनक रही। इन तीन दिनों में 25000 से अधिक पर्यटकों ने मनाली का रुख किया। होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष रोशन ठाकुर का कहना है कि बर्फबारी के बाद मनाली में पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। ऑनलाइन बुकिंग में भी बढ़ोतरी हुई है। अब मनाली में पर्यटन सीजन का भी जल्द आगाज होने की उम्मीद है। होटल कारोबारी भूपेश का कहना है कि बर्फबारी के बाद ऑक्यूपेंसी 30 से बढ़कर 60 प्रतिशत के करीब पहुंच गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed