सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   25 families vacated their homes, only five were able to get rent.

Kullu News: 25 परिवारों ने घर किए खाली, पांच को ही मिल पाया किराया

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:21 AM IST
विज्ञापन
25 families vacated their homes, only five were able to get rent.
विज्ञापन
कुल्लू। बरसात में इनर अखाड़ा बाजार में हुए भूस्खलन के कारण 25 परिवारों ने घर छोड़कर किराये के कमरे में शरण ली। सरकार की ओर से सिर्फ पांच परिवारों को ही किराया दिया गया।
Trending Videos

अन्य को किराया नहीं मिला। प्रशासन ने खतरे को देखते हुए घरों को खाली करवाया था। प्रभावित महिलाओं ने कहा कि घटना के दौरान मंत्री, विधायक और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। यहां खतरे की जद में आए परिवारों को कमरे का किराया देने का वादा किया था लेकिन जब किराया देने की बारी आई तो सिर्फ पांच परिवारों को ही दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 20 परिवार ऐसे हैं जिन्हें किराया नहीं मिल पाया है। महिलाओं का कहना है कि उन्हें मुश्किल हो रही है। वे काफी लंबे समय के बाद अपने-अपने घरों को लौटे थे लेकिन बीते दिनों हुई बारिश ने उनके दर्द को और ताजा कर दिया।
स्थानीय महिलाओं का कहना है कि वे प्रशासन और सरकार के जन प्रतिनिधियों के चक्कर काटकर थक चुकी हैं। जब-जब भूस्खलन होता है तो प्रशासनिक अधिकारी मौके पर आते हैं और घर खाली कर सुरक्षित जगह पर जाने के आदेश देते हैं। कहा कि वे बुजुर्ग और बच्चों के साथ कहां जाएंगे।
....
मलबा गिरने का खतरा बना हुआ है और अधिकारी जब मर्जी घर खाली कर सुरक्षित जगह जाने को कहते हैं। वे बार-बार कहां जाएंगे। जो कमरे किराए पर लिए थे, उसके लिए सरकार ने किराया नहीं दिया। किराया सिर्फ उन्हीं लोगों को दिया जिनके घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए थे।
-रुचि सूद, अखाड़ा बाजार
...
हम प्रशासन और विधायक के चक्कर काटकर थक चुके हैं। अभी तक न तो घरों को बचाने के लिए कोई प्रयास किया गया और न ही किराया दिया गया। अधिकारी सिर्फ मुआयना करने तक ही सीमित हो गए हैं। सरकार से आग्रह है कि जल्द कदम उठाए जाएं और किराया जारी किया जाए।
-पुष्पांजलि सूद, अखाड़ा बाजार
...
जिन लोगों के नाम किराया स्वीकृत हुआ था उसे एसडीएम कार्यालय को जारी कर दिया दिया है। इसका वितरण एसडीएम कार्यालय के माध्यम से किया गया है।
-सुरभि नेगी, जिला राजस्व अधिकारी
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed