{"_id":"69c0d1c341c09775660db5e1","slug":"himachal-woman-climbs-onto-police-station-roof-in-kullu-loses-balance-and-falls-2026-03-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश: कुल्लू में पुलिस थाने की छत पर चढ़ी महिला असंतुलित होकर गिरी, वजह भी जानें और वीडियो भी देखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश: कुल्लू में पुलिस थाने की छत पर चढ़ी महिला असंतुलित होकर गिरी, वजह भी जानें और वीडियो भी देखें
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:11 AM IST
विज्ञापन
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में पति को छुड़ाने की मांग लेकर पहुंची एक महिला पुलिस थाने की छत पर चढ़ गई। एक तरफ पुलिस जवान लगातार उसे नीचे उतरने के लिए समझाते रहे तो दूसरी तरफ महिला अपनी मांग पर अढ़ी रहने की जिद पर अटकी हई थी। इसी खींचतान के बीच महिला अपना संतुलन खो बैठी और वह सीधे दूसरी मंजिल की बालकनी में जा गिरी। पढ़ें पूरी खबर...
पति को छुड़ाने थाने की छत पर चढ़ी पत्नी
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
पुलिस की ओर से व्यक्ति को गिरफ्तार करने के बाद उसकी पत्नी थाने में पति को छुड़ाने के लिए पहुंच गई। पुलिस की ओर से कार्रवाई करने के लिए कहा तो महिला पुलिस थाना कुल्लू की छत पर चढ़ गई। उसने पति को छोड़ने की मांग उठाई। इसी बीच वह असंतुलित होकर गिर पड़ी। इससे वह घायल हो गई। उसे रेस्क्यू कर क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भर्ती करवाया गया है। यह मामला रविवार दोपहर 12:15 बजे पेश आया।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 10 बजे चौकी डोभी, कुल्लू के विकास बोध को बीएनएस की धारा 126/170 के तहत गिरफ्तार किया था। दोपहर लगभग 12:15 बजे आरोपी की पत्नी मूल निवासी पश्चिम बंगाल कुल्लू थाना में अपने पति से मिलने के लिए पहुंची। उसने पति को छोड़ने की बात कही। इस पर पुलिस ने कुछ कार्रवाई करने के लिए कहा। इसके बाद महिला चली गई। कुछ समय पश्चात थाना भवन की छत से एक मोबाइल फोन परिसर में गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला पति को छोड़ने की कर रही थी मांग
जब बाहर जाकर पुलिस के जवानों ने देखा कि महिला छत पर थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल फायर ब्रिगेड कुल्लू को सूचित किया। थाना स्टाफ एवं फायर ब्रिगेड टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। रेस्क्यू के दौरान महिला ने अपने पति को छोड़ने की मांग की। पुलिस कर्मियों ने शांत रहने एवं सुरक्षित स्थान पर आने के लिए समझाया। इसी बीच वह असंतुलित होकर छत से फिसलते हुए दूसरी मंजिल की बालकनी में गिर गई। इसके बाद महिला को सीढ़ी के माध्यम से सुरक्षित नीचे उतारा और क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया।
नशे में धुत थी महिला
एसपी मदन लाल कौशल ने कहा कि मेडिकल के दौरान महिला के शरीर पर कोई बाहरी चोट नहीं पाई गई। हालांकि वह नशे की स्थिति में पाई गई। मेडिकल अधिकारी ने एहतियातन सीटी स्कैन कराने की सलाह दी है। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।
एसपी मदन लाल कौशल ने कहा कि मेडिकल के दौरान महिला के शरीर पर कोई बाहरी चोट नहीं पाई गई। हालांकि वह नशे की स्थिति में पाई गई। मेडिकल अधिकारी ने एहतियातन सीटी स्कैन कराने की सलाह दी है। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।