{"_id":"69934d462cb61f0ced016713","slug":"the-doors-of-bijli-mahadev-temple-are-closed-once-again-kullu-news-c-89-1-ssml1012-169198-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बिजली महादेव मंदिर के कपाट एक बार फिर बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बिजली महादेव मंदिर के कपाट एक बार फिर बंद
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 16 Feb 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
बिजली महादेव मंदिर के कपाट बंद होने के बाद कारकून। जागरूक पाठक।
विज्ञापन
अब चैत्र संक्रांति के दिन होंगे भोले बाबा के दर्शन
फागली उत्सव पर मंदिर में दर्शनों को उमड़ेंगे श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
खराहल (कुल्लू)। महाशिवरात्रि के बाद बाद जिले के प्रसिद्ध बिजली महादेव मंदिर के कपाट सोमवार को फिर बंद हो गए हैं। महाशिवरात्रि के लिए बिजली महादेव के कपाट महज दो दिन के लिए खोले गए थे। बीते रविवार को सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खुले थे।
इसके बाद महाशिवरात्रि पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बिजली महादेव के दर्शन किए। कारकूनों की मानें तो इस बार महाशिवरात्रि पर पिछले साल के मुकाबले अधिक संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। दिनभर मंदिर में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा। इस दौरान बिजली महादेव की विशेष पूजा-अर्चना की गई। सोमवार को देवविधि के साथ एक बार फिर कपाट बंद किए गए। अब फाल्गुन संक्रांति के दिन बिजली महादेव मंदिर के कपाट खुलेंगे। इस दिन बिजली महादेव मंदिर में फागली उत्सव का आयोजन होगा। फागली के अवसर पर मंदिर काफी अधिक संख्या में श्रद्धालु भोले बाबा के दर्शनों को उमड़ेंगे। गौर रहे कि बिजली महादेव मंदिर के तीन महीने के लिए कपाट बंद रहते हैं। इस अवधि के बीच केवल दो दिनों के लिए शिवरात्रि पर ही कपाट खुलते हैं।
बिजली महादेव मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष फतेह सिंह राणा ने कहा कि मंदिर के कपाट फिर बंद कर दिए गए हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि देवनियमों का पालन करें।
Trending Videos