सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Traditional songs resonate throughout the night on Mahashivratri

Kullu News: महाशिवरात्रि पर रात भर गूंजते रहे पारंपरिक गीत

संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 16 Feb 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Traditional songs resonate throughout the night on Mahashivratri
शिवरात्रि उत्सव में नृत्य करते ग्रामीण। संवाद।
विज्ञापन
बाह्य सराज की रघुपुर घाटी में लोगों ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ निभाई परंपरा
Trending Videos

शिवमय बना रहा माहौल, ग्रामीणों ने घर-घर जाकर गाए पारंपरिक गीत
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। खासकर बाह्य सराज की रघुपुर घाटी में भगवान शिव की आराधना कर लोगों ने जति (पारंपरिक गाने) गाकर उत्सव मनाया। उत्सव का जश्न न केवल रविवार को दिन और रात भर रहा, बल्कि सोमवार शाम तक कई गांवों में लोग झूमते नजर आए।
ढोल-नगाड़ों, चिमटा और अन्य पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ लोगों ने नाच और गाकर सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन किया। एक जुटता का भी संदेश दिया। पूरी घाटी में रात भर भगवान शिव के नाम से गीत गुनगुनाते रहे। अनोखे तरीके से मनाए जाने वाले महाशिवरात्रि पर्व के लिए लोगों ने खूब तैयारियां कर रखी थीं। इस दौरान शिव माला सांई (केमटू) बनाकर भगवान महादेव के रूप में पूजा की गई। ग्रामीणों की ओर से इस सांई को महाशिवरात्रि के दिन सुबह 10 से 11 बजे के बीच तैयार कर इससे रीति-रिवाज के अनुसार लगाया जाता है। इसकी पूजा करने के बाद ही लोग अपना व्रत खोलते हैं। शाम के समय सभी गांव वाले किसी एक घर में एकत्रित होते हैं। इस दौरान नाच-गाने का दौर चलता है। लोग बारी-बारी से हर घर में जाकर पारंपरिक गीत गाते हैं। सुबह पहले शिव माला सांई को धार्मिक विधि अनुसार घर से निकाला जाता है। रात भर नाच-गाना करने के बाद भी लोग अगले दिन शाम तक इस परंपरा को नाच-गाने के साथ समाप्त करते हैं। संजय कुमार, तिलक राज, कमलू राम, बेली राम, हंस राज, किशोरी लाल, खेम राज और अशोक ठाकुर ने कहा कि महाशिवरात्रि उत्सव सदियों से मनाया जाता है। इसके लिए लोगों में उत्साह देखने को मिलता है। करशाला, बनाला, फनौटी, जुहड़, सुहल, लोट, कोट, देहुरी, कोलथा, कोठी, खनाग, कनशैल, डोहाड़ सहित पूरे क्षेत्र में महाशिवरात्रि की परंपरा निभाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed