सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The plan was prepared four years ago, yet the thirst remains unquenched.

Kullu News: चार साल पहले योजना तैयार, अब तक नहीं बुझा पा रही प्यास

संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 15 Mar 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
The plan was prepared four years ago, yet the thirst remains unquenched.
विज्ञापन
सैंज/लारजी (कुल्लू)। घाटी की तलाड़ा और भलाण पंचायतों के लोगों को पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए 1.12 करोड़ रुपये की तलाड़ा-भलाण पेयजल योजना वर्ष 2022 में बनकर तैयार हुई है। इसके बाद अन्य औपचारिकताएं पूरी न होने के कारण लोगों को इसकी सुविधा नहीं मिल रही है। ऐसे में परेशान ग्रामीणों ने अब जल शक्ति विभाग के कार्यालय के सामने खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार तलाड़ा और भलाण पंचायतों के सारी, बिहाली सपांगनी, कंढा, धारा, फबियारी, पनवी, बाड़ीगाड़, घाट, खनियारगी, फलोहू, राऊगी और भ्रैहिन बाद गांवों को इस योजना के तहत पेयजल सुविधा मिलेगी।उठाऊ पेयजल योजना का निर्माण कार्य जल शक्ति विभाग की देखरेख में पूरा हो गया है और चार वर्षों से विभाग ग्रामीणों की प्यास नहीं बुझा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत के ऊपरी क्षेत्र के गांव गुधालातांदी, बाड़ाथाच, बीठूकंढा, पालीपरत व धारा और कंढा के ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें पीने का पानी नसीब नहीं हो पा रहा है, जिसके चलते वे लगातार विभाग से गुहार लगा रहे हैं। ग्रामीण पृथी सिंह, लाल सिंह, केहर सिंह, महेंद्र सिंह, मुरारी लाल और किशोरी लाल ने बताया कि जल शक्ति विभाग की लेटलतीफी के चलते उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने विभाग से उठाऊ पेयजल योजना को शीघ्र संचालित करने की मांग की है।
उठाऊ पेयजल योजना का शिलान्यास 26 जून 2016 को तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने तलाड़ा गांव में आयोजित समारोह में किया था। योजना का निर्माण कार्य जनवरी 2018 तक पूर्ण करने का लक्ष्य था, लेकिन परिस्थितियों के चलते निर्माण कार्य में देरी हुई।
इस योजना में पानी तलाड़ा पुल के पास निर्मित पंप हाउस से मशीनरी द्वारा पेयजल वितरण टैंकों में सप्लाई कर दिया जाएगा। पानी की सप्लाई तीन चरणों में होगी। इसकी प्रक्रिया चल रही है। गौरव शर्मा, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed