{"_id":"6a0a0bcf76af4b89570be0f4","slug":"the-spirit-of-democracy-outweighed-age-kullu-news-c-89-1-ssml1013-176549-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: उम्र पर भारी पड़ा लोकतंत्र का जज्बा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: उम्र पर भारी पड़ा लोकतंत्र का जज्बा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुल्नू। जिले में नगर निकाय चुनाव में बुजुर्गों ने लोकतंत्र के प्रति अपना फर्ज निभाया। बुजुर्ग सुबह सात बजे से ही मतदान के लिए बूथ पर लाइन में खड़े रहे। बुजुर्ग सुबह से अपराह्न 3 बजे तक मतदान करने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे। बुजुर्गों ने एक बार फिर से दिखाया उम्र के इस पड़ाव में भी वोट डालने को लेकर उनका जोश ठंडा नहीं हुआ है। जो बुजुर्ग ठीक से चल फिर नहीं सकते थे और जिन्हें आंखों से दिखाई भी नहीं देता था, वे भी उत्साह के साथ मतदान करने के लिए परिजनों के साथ पहुंचे।
बुजुर्ग सोमदेव, बुधराम, आलम चंद, देवकी नंदन, अशोक शर्मा ने कहा कि मतदान करना हर व्यक्ति का कर्तव्य है। कहा कि एक स्वच्छ एवं मजबूत लोकतंत्र के लिए अपने मत का उपयोग किया है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि हर काम को छोड़ अपने मत का उपयोग स्वतंत्र लोकतंत्र के लिए करें।
...
युवा अवस्था में जब से उसका मतदान पहचान पत्र बना है, तब से आज तक कोई भी चुनाव ऐसा नहीं गया, जिसमें मतदान न किया हो। अब उम्र काफी हो गई है। परिजनों के साथ वोट डालने पहुंची हूं।
विज्ञापन
-तारा देवी, 90 वर्षीय, निवासी सुल्तानपुर
....
मैंने मतदान कर अपना जन्मदिन मनाया है। जन्मदिन के अवसर पर लोकतंत्र की मजबूती के लिए मताधिकार का उपयोग करना गौरवान्वित कर रहा है। मैं परिजनों के साथ मतदान केंद्र आया और मत का उपयोग किया। ()
-राजेंद्र कुमार (77), निवासी खोरीरोपा
...
मत का उपयोग लाेकतंत्र के लिए करना अपने आप में एक पुण्य है। मैं परिजनों के साथ सुबह ही मतदान केंद्र पर पहुंची थी और अपने पसंदीदा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया। उम्मीद है कि प्रत्याशी जनता के हितों के लिए तत्पर रहेगा।
-नीना मोदगिल, (75), निवासी सुल्तानपुर
....
मतदान को लेकर जागरूकता देख खुशी हुई है। मतदान केंद्रों पर बुजुर्गों और वयस्कों के साथ युवा भी काफी संख्या में रहे, जिन्होंने मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपना फर्ज निभाया है। सभी लोगों को मतदान करना चाहिए।
-कृष्णा वर्मा, (80), निवासी अखाड़ा बाजार
...
नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर एक में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मैंने पहला वोट वर्ष 1952 में दिया था और तब से लेकर आज तक मतदान करते आ रहे हैं। मताधिकार का प्रयोग कर काफी खुश हूं। आम लोगों को हमेशा अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।
-सीता राम सूद, (92), निवासी रामशिला
...
मतदान करना सभी का अधिकार है। सभी वर्ग के लोगों को वोट करना चाहिए, यह उनका अधिकार है। मैंने नगर निकाय चुनाव के लिए अपना वोट किया है। शहर में साफ सफाई को दुरुस्त करने की जरूरत है।
-बुधराम, (75), निवासी मनाली
000

Trending Videos