सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The work of security wall should be completed soon in Manikaran.

Kullu News: मणिकर्ण में शीघ्र पूरा किया जाए सुरक्षा दीवार का कार्य

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
The work of security wall should be completed soon in Manikaran.
लावारिस पशुओं की सेवा करती बंजार कॉलेज की एनएसएस इकाई की स्वयं सेवी। -कॉलेज प्रबंधन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल मणिकर्ण पर पार्वती नदी का खतरा मंडरा रहा है। गांव को बचाने के लिए बनाई जा रही सुरक्षा दीवार का निर्माण धीमी गति से चलने के कारण स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। बरसात से पहले यदि दीवार का निर्माण पूरा नहीं हुआ, तो मणिकर्ण गांव को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
Trending Videos

इसी मुद्दे को लेकर वीरवार को ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त कुल्लू से मिला और समस्या से अवगत करवाया। महिला मंडल मणिकर्ण की प्रधान कमला देवी, राकेश उपाध्याय और स्थानीय निवासी सत्यदेव ने बताया कि पिछले दो वर्षों से पार्वती नदी के किनारे सुरक्षा दीवार का निर्माण चल रहा है, लेकिन अब तक इसे पूरा नहीं किया जा सका है। इसके चलते गांव पर लगातार खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि इस बरसात से पहले दीवार का कार्य पूरा नहीं हुआ, तो गांव का अस्तित्व संकट में पड़ सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि हल्की बारिश के दौरान भी उन्हें घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर जाना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में कई बार संबंधित विभागीय अधिकारियों से संपर्क किया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। मजबूरन अब उन्हें अपनी समस्या उपायुक्त के समक्ष रखनी पड़ी है। संवाद

लावारिस पशुओं की सेवा करती बंजार कॉलेज की एनएसएस इकाई की स्वयं सेवी। -कॉलेज प्रबंधन

लावारिस पशुओं की सेवा करती बंजार कॉलेज की एनएसएस इकाई की स्वयं सेवी। -कॉलेज प्रबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed