सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   10 buses grounded at Sundernagar depot due to a shortage of tires.

Mandi News: सुंदरनगर डिपो में टायरों के अभाव में 10 बसें खड़ीं

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:41 AM IST
विज्ञापन
10 buses grounded at Sundernagar depot due to a shortage of tires.
सुंदरनगर बस अड्डे पर टायर की कमी के कारण खराब खडी की गई बसें। संवाद
विज्ञापन
डैहर (मंडी)। हिमाचल पथ परिवहन निगम के सुंदरनगर डिपो में टायरों की कमी के चलते करीब 10 बसें लंबे समय से खड़ी हैं। बसों के संचालन पर असर पड़ने से जहां यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं निगम कर्मचारियों में भी प्रबंधन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। टायर उपलब्ध न होने के कारण कई बसें कार्यशाला में खड़ी हैं, जिससे डिपो के पास बसों की उपलब्धता प्रभावित हुई है। यात्रियों चेत राम ठाकुर, चुनी लाल, देश राज, दिले राम का आरोप है कि कई रूटों पर बस सेवाएं प्रभावित होने से उन्हें समय पर गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


वर्कशाप के कर्मचारियों का आरोप है कि मांगों और समस्याओं की ओर लगातार ध्यान दिलाने के बावजूद प्रबंधन स्तर पर कार्रवाई नहीं हो रही है। सुंदरनगर डिपो में 130 लंबी दूरी सहित लोकल रूट हैं और बसें करीब 80 हैं। लंबी बसें लोकट रूट पर नहीं भेजी जातीं। लोगों ने निगम प्रबंधन से मांग की है कि सुंदरनगर डिपो में टायरों की आपूर्ति शीघ्र सुनिश्चित की जाए। सुंदरनगर डिपो अड्डा प्रभारी नरेश कुमार ने कहा कि विभाग को वर्कशाप में आवश्यक कलपुर्जों की मांग की है। दो महीने से सप्लाई नहीं मिल रही है। इस समस्या से रास्ते में बस के खराब होने पर मुश्किल से मरम्मत करके काम चलाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed