{"_id":"6a3acbe2e90ce8dfd80f97c9","slug":"instructions-issued-to-the-public-works-department-to-keep-machinery-ready-mandi-news-c-90-1-mnd1026-201902-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: लोक निर्माण विभाग को मशीनरी तैयार रखने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: लोक निर्माण विभाग को मशीनरी तैयार रखने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में प्री मानसून से निपटने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपमंडल स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम 24 घंटे खुले रहेंगे। प्राकृतिक आपदा में योजनाबद्ध तरीके से इस बार आधुनिक तकनीक का सहारा लिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग को जेसीबी मशीन सहित अन्य आवश्यक उपकरण तैयार रखने, एक सप्ताह के अंदर संवेदनशील मार्गों की दरकती पहाड़ियों की जानकारी कार्यालय में तलब करने के साथ वैकल्पिक मार्गों की दशा सुधारने की हिदायत दी।
बिजली बोर्ड को हाई वोल्टेज तारों के नजदीक सूखे व हवा में लटकते पेड़ों की जानकारी देने और दमकल विभाग को प्राकृतिक आपदा से निपटने से संबंधित उपकरणों आदि की उपलब्धता का ब्योरा मांगा गया है। इसके अलावा सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग को भी पानी के भंडारणों की सफाई और नियमित पेयजल आपूर्ति के लिए चेताया गया।
प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए विभागीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त कर आपदा की मॉनिटरिंग होगी। मंगलवार को एसडीएम मनीश चौधरी ने बताया कि गुम्मा, हराबाग और कोटरोपी में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए वैकल्पिक मार्गों का अधिक इस्तेमाल हो इसके लिए भी अधिकारियों को सड़कों की हालत में सुधार लाने का आह्वान किया है। वहीं, सरकाघाट मार्ग के बसाही से चीहर तक पहाड़ियां दरकने के दौरान यातायात बाधित न हो को लेकर मशीनरी को समय रहते तैनात करने के लिए चेताया है। उपमंडलाधिकारी नागरिक कार्यालय में प्राकृतिक आपदा की पहली बैठक जुलाई माह के पहले सप्ताह में होगी। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों से आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा होगी। एसडीएम मनीश चौधरी ने कहा कि समय रहते विभागीय अधिकारियों को अपने साजो सामान के साथ तैयार रहने के निर्देश दिए। इसके अलावा शहर की बंद नालियों को भी सुधारने के लिए निर्देश दिए गए।