{"_id":"69960e22e06c975f9e059e86","slug":"10-more-patients-found-infected-with-jaundice-mandi-news-c-90-1-mnd1013-186477-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बगस्याड़ में पीलिया के 10 और मरीज मिले, 147 पहुंचा आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बगस्याड़ में पीलिया के 10 और मरीज मिले, 147 पहुंचा आंकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 19 Feb 2026 08:24 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। स्वास्थ्य खंड बगस्याड़ में पीलिया का खतरा एक बार फिर गहरा गया है। बुधवार को 10 नए मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ गई हैं। दो दिनों में ही 17 नए मरीज मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। क्षेत्र में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 147 तक पहुंच चुकी है। इनमें से 40 केस एक्टिव हैं।
बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित गांवों में घर-घर जाकर सर्वे कर रही हैं। पानी के नमूनों को लेकर जलशक्ति और स्वास्थ्य विभाग के बीच पूर्व में बनी भ्रम की स्थिति अब साफ हो गई है। दोनों विभागों की जॉइंट सैंपलिंग और चंडीगढ़ लैब भेजी गई रिपोर्ट में पानी के नमूने में किसी तरह की गड़बड़ नहीं मिली है।
एहतियात के तौर पर संदिग्ध जलस्रोतों को सील किया जा रहा है और नियमित क्लोरीन जांच सुनिश्चित की जा रही है। बीएमओ डॉ. राकेश रोशन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे पीलिया के लक्षण दिखने पर तुरंत सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें और झोलाछाप इलाज से बचें।
उधर, जल शक्ति विभाग (बग्गी) के अधिशाषी अभियंता कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और पेयजल आपूर्ति की शुद्धता को लेकर कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। संवाद
Trending Videos