{"_id":"6996b4c8864490ce120898a0","slug":"video-mandi-administration-and-municipal-corporation-organised-painting-competition-on-shivratri-festival-2026-02-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: शिवरात्रि महोत्सव पर प्रशासन और नगर निगम ने आयोजित करवाई पेंटिंग प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: शिवरात्रि महोत्सव पर प्रशासन और नगर निगम ने आयोजित करवाई पेंटिंग प्रतियोगिता
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर मेला कमेटी और मंडी जिला प्रशासन द्वारा नगर निगम के सहयोग से मंडी आर्ट फेस्टिवल के तहत पहली बार वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दो दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में 10 टीमों के 20 प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। इन टीमों में हिमाचल के अलावा उत्तरी भारत के प्रतिभागी भी शामिल रहे। नगर निगम द्वारा चिन्हित शहर की 10 प्रमुख दीवारों पर यह वॉल पेंटिंग करवाई गई जिसमें इंदिरा मार्केट और डीसी ऑफिस रोड़ के समीप दीवारों पर मंडी की संस्कृति, देव परंपरा और इतिहास को दर्शाते आकर्षक चित्र तैयार किए गए। महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या के दौरान डीसी मंडी अपूर्व देवगन, नगर निगम के मेयर वीरेंद्र भट्ट और कमीशनर रोहित राठौर ने विजेता टीमों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कमीशनर रोहित राठौर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विदेशों से भी आवेदन आए थे जिससे पता चलता है कि लोग मंडी की संस्कृति के प्रति कितने आकर्षित हैं। उन्होंने कहा कि इससे शहर की सूनी पड़ी दीवारें अब छोटी काशी के 500 वर्षों के स्वर्णिम इतिहास को दर्शाते चित्रों से सरावोर हो गई हैं। प्रतियोगिता में सोलन के यश ठाकुर और विकास खाम की टीम को पहला, एचपी यूनिवर्सिटी की वृष्टि गिस्ट और अश्वनी राणा की टीम को दूसरा, जबकि मंडी की रिद्धि सुयाल और गौरव शर्मा की टीम ने तीसरा पुरस्कार हासिल किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली अन्य सभी टीमों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों ने इसे प्रशासन की एक अच्छी पहल बताते हुए भविष्य में इसे और बड़े स्तर पर आयोजित करने का आग्रह किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।