{"_id":"6a6c9b60644608296809375c","slug":"110-crore-sanctioned-to-complete-the-construction-of-the-kholanala-phc-building-mandi-news-c-90-1-ssml1045-207251-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: खोलानाला पीएचसी भवन निर्माण पूरा करने के लिए 1.10 करोड़ मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: खोलानाला पीएचसी भवन निर्माण पूरा करने के लिए 1.10 करोड़ मंजूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
31 मार्च 2027 तक भवन, डॉक्टर और फार्मासिस्ट आवास तैयार करने का लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बालीचौकी (मंडी)। सराज क्षेत्र के खोलानाला में वर्षों से अधूरा पड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) भवन जल्द पूरा होगा। प्रदेश सरकार ने भवन निर्माण के शेष कार्य के लिए 1.10 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। विभाग ने निर्माण कार्य 31 मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया है।
भवन का आरसीसी ढांचा पहले ही तैयार हो चुका था लेकिन बजट की कमी के कारण चिनाई, प्लास्टरिंग, छत, दरवाजे-खिड़कियां, सेनिटरी फिटिंग और पेंटिंग जैसे कार्य लंबे समय से अधूरे पड़े थे। स्वीकृत राशि से इन सभी कार्यों के साथ एक डॉक्टर और एक फार्मासिस्ट के आवास का भी निर्माण किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण विनियामक आयोग के सदस्य विजय पाल सिंह ने बताया कि क्षेत्र के लोगों की मांग को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने यह मामला मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष उठाया था। इसके बाद सरकार ने निर्माण कार्य के लिए राशि मंजूर की। उन्होंने कहा कि भवन बनने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।