{"_id":"6a0846cdfbd73d34c303714b","slug":"115-new-voters-aged-18-years-will-cast-their-votes-mandi-news-c-90-1-ssml1045-196949-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: 18 साल के 115 नए मतदाता डालेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: 18 साल के 115 नए मतदाता डालेंगे वोट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर नगर परिषद में 102 बुजुर्ग मतदाता भी करेंगे मतदान
सभी केंद्रों पर व्हील चेयर और पेयजल की व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नगर परिषद जोगिंद्रनगर के चुनाव में इस बार 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके 115 नए मतदाता भी पार्षदों के भाग्य का फैसला करेंगे। सातों वार्डों में 56 युवा और 59 युवतियां पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगी। चुनाव को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। नगर परिषद क्षेत्र में कुल 4041 मतदाता हैं, जिनमें 2048 पुरुष और 1993 महिला मतदाता शामिल हैं। वार्डवार नए मतदाताओं की बात करें तो वार्ड-1 लक्ष्मी बाजार में 9 युवा और 9 युवतियां, वार्ड-2 गरोडू में 10 युवा और 5 युवतियां, वार्ड-3 कॉलेज क्षेत्र में 3 युवा और 6 युवतियां, वार्ड-4 समलोट में 9 युवा और 7 युवतियां, वार्ड-5 अप्पर सेरी में 4 युवा और 13 युवतियां, वार्ड-6 लोअर सेरी में 9 युवा और 7 युवतियां तथा वार्ड-7 शानन में 12 युवा और 12 युवतियां पहली बार मतदान करेंगी। वहीं, नगर परिषद क्षेत्र में 80 वर्ष से अधिक आयु के 102 बुजुर्ग मतदाता भी मतदान प्रक्रिया में भाग लेंगे। इनमें 49 पुरुष और 53 महिला मतदाता शामिल हैं। वार्ड-1 में 13, वार्ड-2 में 22, वार्ड-3 में 7, वार्ड-4 में 13, वार्ड-5 में 19, वार्ड-6 में 13 और वार्ड-7 में 15 बुजुर्ग मतदाता हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम जोगिंद्रनगर ने बताया कि बुजुर्ग मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी मतदान केंद्रों पर व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई है।