सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   16 teams will participate in the state level volleyball competition.

Mandi News: राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में 16 टीमें लेंगी भाग

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
16 teams will participate in the state level volleyball competition.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


जोगिंद्रनगर (मंडी। राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिंद्रनगर में युवाओं को नशे की बुरी आदतों से दूर कर खेलों के माध्यम से भविष्य संवारने के उद्देश्य से विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। वॉलीबाल प्रतियोगिता को बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदेश भर से 16 टीमों के खिलाड़ी हिस्सा लेगें। पुलिस विभाग को खेलों का जिम्मा मेला प्रशासन ने सौंपा है।
51 हजार रुपये की इनामी वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 12 जिलों से एक-एक टीम को आमंत्रित किया गया है। इसके अतिरिक्त एक स्थानीय टीम तथा तीन टीमें छात्रावासों से भाग लेंगी। इस प्रकार कुल 16 उत्कृष्ट टीमें प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। वहीं महिलाओं की विभिन्न खेलकूद प्रतिस्पर्धाएं भी पांच दिवसीय मेले के दौरान होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को मेला समिति के अध्यक्ष एसडीएम मनीष चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता को और अधिक प्रोत्साहन देने के लिए विजेता टीमों के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार भी निर्धारित किए गए हैं। वॉलीबाल प्रतियोगिता को एंटी चिट्टा थीम के अंतर्गत आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करना है। बताया कि इच्छुक टीमें ऑनलाइन माध्यम से 1000 रुपये की पंजीकरण शुल्क जमा कर अपनी एंट्री सुनिश्चित कर सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक टीमें मोबाइल नंबर 8627972669 तथा 8580405276 पर संपर्क कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed