सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   70 participating youth showed their talent in the audition.

Mandi News: ऑडिशन में 70 प्रतिभागी युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
70 participating youth showed their talent in the audition.
विज्ञापन
डैहर (मंडी)। सुंदरनगर डेंटल कॉलेज में सोमवार को मिस्टर एंड मिस नॉर्दर्न 2026 (सीजन-3) के ऑडिशन आयोजित किए। फीट एंड फायर फाउंडेशन और द बैंक बंचर के संयुक्त आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं ने भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ऑडिशन के दौरान प्रतिभागियों ने रैंप वॉक, आत्म-परिचय और व्यक्तित्व कौशल के माध्यम से जजों को प्रभावित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कॉलेज निदेशक डॉ. विकास जिंदल मौजूद रहे। उनके साथ प्रधानाचार्य डॉ. बलजीत सिंह, सह प्रधानाचार्य डॉ. देवेंद्र और प्रो. डॉ. वसुंधरा पठानिया सहित अन्य व्यक्ति मौजूद रहे। इसके अलावा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर प्रवीण वशिष्ठ, मिसेज हिमाचल 2026 की प्रथम रनर-अप देविना, आराध्या सहित कई अन्य विशिष्ट अतिथियों ने कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम के आयोजक एवं फाउंडेशन के सीएमडी अमित भाटिया ने बताया कि यह ऑडिशन हिमाचल प्रदेश स्तर पर आयोजित किए जा रहे हैं। आगामी चरण के ऑडिशन चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में होंगे। जबकि अंतिम ऑडिशन लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित किए जाएंगे। इसके पश्चात अप्रैल-2026 में सेमीफाइनल और ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में 70 युवाओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed