{"_id":"69cba4ba8cd31c1beb06b44a","slug":"86-elderly-people-regained-their-sight-in-their-blurred-eyes-mandi-news-c-90-1-mnd1021-191103-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: 86 वृद्धजनों की धुंधली आंखों में लौटी रोशनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: 86 वृद्धजनों की धुंधली आंखों में लौटी रोशनी
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल एक्शन प्लान : आर्थिक रूप से कमजोर बुजुर्गों के मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। जिला कल्याण विभाग की पहल ने उन 86 वृद्धजनों के जीवन में नई रोशनी भर दी, जिनकी आंखें मोतियाबिंद के कारण धुंधली हो चुकी थीं। वर्ष 2025-26 के दौरान चलाए गए विशेष अभियान के तहत इन बुजुर्गों के सफल ऑपरेशन करवाए गए, जिससे उन्हें फिर से साफ देखने का अवसर मिला।
मोतिया मुक्त अभियान के तहत विभाग ने पूरे मंडी जिले में सर्वे कर ऐसे जरूरतमंद वृद्धजनों की पहचान की, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं या वृद्ध आश्रमों में रह रहे हैं। योजना के अंतर्गत सुंदरनगर, नेरचौक और गोहर क्षेत्रों में 45 से अधिक बुजुर्गों के ऑपरेशन सिविल अस्पताल और नेरचौक मेडिकल कॉलेज में सफलतापूर्वक किए गए।
यह योजना केंद्र सरकार की नेशनल एक्शन प्लान फॉर सीनियर सिटीजन के तहत संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके अंतर्गत प्रत्येक ऑपरेशन के लिए विभाग की ओर से अस्पताल को लेंस व अन्य खर्चों के लिए 12 हजार रुपये प्रदान किए जाते हैं। जबकि लाभार्थी के खाते में एक हजार रुपये की सहायता राशि भी दी जाती है। तहसील कल्याण अधिकारी सुंदरनगर विक्रम जग्गा ने बताया कि वर्ष 2025-26 में प्राप्त बजट के तहत जिले में 86 बुजुर्गों के मोतियाबिंद ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरे किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि वर्ष 2026-27 के लिए भी बजट स्वीकृत होता है तो और अधिक पात्र वृद्धजनों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
Trending Videos