सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Vehicles slipping from the temporary ramp built on the four-lane

Mandi News: फोरलेन पर बनाए अस्थायी रैंप से फिसल रहे वाहन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 05:02 PM IST
विज्ञापन
Vehicles slipping from the temporary ramp built on the four-lane
द्रंग के पास अस्थायी रैंप से मशीनरी से धक्का देकर फोरलेन पर वाहन को भेजते हुए। संवाद
विज्ञापन
जेसीबी की मदद से धकेले जा रहे आगे
Trending Videos

फोरलेन समन्वय समिति ने प्रशासन और एनएचएआई से संज्ञान लेने का किया आग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। मंडी-पठानकोट फोरलेन पर द्रंग क्षेत्र के माणा गांव के समीप निर्माण कार्य में लगी कंपनी की ओर से वाहनों की आवाजाही के लिए रैंप सीधा और अत्यधिक ढलान वाली स्थिति में बनाया गया है। रैंप की हालत इतनी खराब है कि खाली वाहन भी इस पर चढ़ने में चालक असमर्थ हो रहे हैं। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कंपनी ने रैंप के समीप एक जेसीबी मशीन तैनात कर रखी है, जो पीछे से वाहनों को धक्का देकर ऊपर चढ़ाने का प्रयास कर रही है।
फोरलेन समन्वय समिति के सचिव महिंद्र गुलेरिया ने बताया कि लगभग 100 मीटर लंबे इस मार्ग पर बिना किसी समुचित समतलीकरण के वाहनों की आवाजाही जारी रखी गई है। इस मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे तथा बीच-बीच में पत्थर मौजूद हैं, जिस कारण छोटे वाहनों को नुकसान हो रहा है और कई वाहन गिरने से क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। इस अव्यवस्थित निर्माण से यात्रियों और वाहन चालक बहुत ज्यादा परेशान है। इस समस्या से फोरलेन पर वाहनों का जाम लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोरलेन समन्वय समिति की ओर से इस बारे एनएचएआई अधिकारियों एवं गावर कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर को अवगत करवाया है, मगर कोई भी इस पर संतोषजनक कार्रवाई नहीं कर पा रहे। फोरलेन संघर्ष समिति के सचिव महिंद्र गुलेरिया व स्थानीय जनता ने पधर प्रशासन से आग्रह किया है कि इस गंभीर लापरवाही पर संज्ञान लेकर तत्काल प्रभाव से आवश्यक कार्रवाई की जाए। रैंप को तकनीकी मानकों के अनुरूप सुधार किया जाए। इस बारे में कंपनी के परियोजना अधिकारी प्रवीण कुमार ने कहा कि साइट का विजिट किया है और रैंप को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed