सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Admission awareness campaign reached door to door

Mandi News: घर-घर पहुंचा दाखिला जागरुकता अभियान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 05:57 AM IST
विज्ञापन
Admission awareness campaign reached door to door
विज्ञापन
प्रधानाचार्य संजय कुमार ने खुद संभाला मोर्चा
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

करसोग (मंडी)। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांगणा की टीम प्रधानाचार्य संजय कुमार की अध्यक्षता में घर-घर जाकर प्रचार-प्रसार कर रही है।
प्रधानाचार्य ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय सीबीएसई से नोटिफाई हुआ है और पहले से ही पीएम श्री विद्यालय का दर्जा प्राप्त है। साथ ही इस सत्र से प्राइमरी स्कूल भी इसी परिसर का हिस्सा बन गया है। इससे अब प्री-प्राइमरी से प्लस टू तक एक ही स्थान पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध होगी। स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। विद्यालय में आईसीटी लैब, स्मार्ट क्लासरूम, कंप्यूटर लैब, वोकेशनल लैब और विज्ञान प्रयोगशालाएं उपलब्ध हैं। योग्य शिक्षकों ने नियमित कक्षाएं संचालित की जाती हैं और विद्यार्थियों के लिए स्मार्ट पुस्तकालय एवं खेल मैदान की भी सुविधा है। प्रधानाचार्य संजय कुमार ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए इस विद्यालय में प्रवेश दिलाकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed