{"_id":"69d4a5ff151c80c4810f33f7","slug":"video-mandi-leather-purse-and-gift-shop-gutted-in-bhagwan-mohalla-loss-estimated-at-rs30-lakhs-2026-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: भगवान मोहल्ला में लेदर पर्स व गिफ्ट की दुकान जली, 30 लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: भगवान मोहल्ला में लेदर पर्स व गिफ्ट की दुकान जली, 30 लाख का नुकसान
Ankesh Dogra
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:06 PM IST
Link Copied
मंगलवार सुबह नगर निगम मंडी के वार्ड नंबर 12 स्थित भगवान मोहल्ला में एक लेदर पर्स व गिफ्ट आइटम की दुकान में भीषण आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि इसकी लपटें दुकान के ऊपर बने मकान की दूसरी मंजिल तक पहुंच गईं, जिससे घर में मौजूद लोगों को छत पर भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। जानकारी के अनुसार यह दुकान भगवान मोहल्ला निवासी हरीश शर्मा की है, जो इन दिनों सामान लेने के लिए प्रदेश से बाहर गए हुए हैं। घटना सुबह करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग घटना में दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया, जिससे करीब 25 से 30 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पोस्ट ऑफिस के पास सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के कारण अग्निशमन विभाग की गाड़ी समय पर मौके पर नहीं पहुंच सकी, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलने पर नगर निगम की डिप्टी मेयर व स्थानीय पार्षद माधुरी कपूर मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवार को लगभग 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, शहरी चौकी पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।