सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Amid chaos, all consumers received gas cylinders.

Mandi News: अफरा-तफरी के बीच सभी उपभोक्ताओं को मिले गैस सिलिंडर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Amid chaos, all consumers received gas cylinders.
पंडोह में एलपीजी गैस सप्लाई की गाड़ी पहुंचने पर  सिलिंडर लेने की उपभोक्ताओं की लगी भीड़। संवाद - फोटो : गैगेंस्टर आरोपियों की कुर्की करते पुलिस प्रशासन के अ​धिकारी
विज्ञापन
पंडोह में वाहनों में भरकर ले गए एलपीजी गैस सिलिंडर
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
पंडोह (मंडी)। पंडोह में बुधवार को एलपीजी गैस सिलिंडर की सप्लाई पहुंचते ही स्थानीय लोगों के चेहरे खिल उठे। हालांकि, सप्लाई की गाड़ी देखते ही उपभोक्ताओं में भारी उत्साह और थोड़ी अफरा-तफरी का माहौल भी देखने को मिला, लेकिन मुस्तैदी से हर हाथ को सिलिंडर नसीब हुआ। लोग तय स्थान में गाड़ी पहुंचने से पहले ही अपने निजी वाहनों में ही सिलिंडर ढोकर ले गए।
इससे पहले दो बार पंडोह पहुंचने से पहले ही गैस सिलिंडर खत्म हो जाने के कारण लोगों को निराशा झेलनी पड़ रही थी। कई उपभोक्ताओं को खाली सिलिंडर के साथ बैरंग लौटना पड़ा था, लेकिन इस बार स्थिति बदली हुई थी। लोग गैस की गाड़ी पहुंचने से पहले ही अपनी गाड़ियां लेकर पहले ही पहुंच गए। जैसे ही बुधवार को गैस की गाड़ी सीधे पंडोह पहुंची। तो गाड़ी रुकते ही उपभोक्ता अपनी गाड़ियों और पर्चियों के साथ मौके पर एकत्रित हो गए। कुछ देर के लिए भीड़ के कारण गहमागहमी जरूर हुई, लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई भी व्यक्ति खाली हाथ नहीं लौटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पंडोह के निवासियों के लिए एक छोटी जीप के माध्यम से अलग से सप्लाई भेजी गई। इस पहल से लोगों को भारी-भरकम सिलिंडर उठाकर बाजार तक आने के लिए मशक्कत नहीं करनी पड़ी और उन्हें घर के पास ही सुविधा मिल गई। स्थानीय निवासी करण सोनी, पार्थ, प्रदीप और सुरेंद्र ने बताया कि इस बार सप्लाई विभाग की बेहतर प्लानिंग की वजह से सभी को समय पर गैस मिल सकी, जिससे क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed