{"_id":"6a0874819b5d357ddc042554","slug":"an-employee-was-injured-after-falling-from-a-pole-in-dhopi-village-mandi-news-c-90-1-mnd1023-197017-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: धोपी गांव में खंभे से गिरकर कर्मचारी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: धोपी गांव में खंभे से गिरकर कर्मचारी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट के रखोटा क्षेत्र के धोपी गांव में शनिवार को बिजली बोर्ड से जुड़ा एक निजी कंपनी का कर्मचारी कार्य के दौरान खंभे से गिरकर घायल हो गया।
घायल कर्मचारी लेखराम पुत्र बामन, निवासी पन्याली, पिछले कई वर्षों से ठेकेदार के अधीन मजदूरी का कार्य कर रहा है। जानकारी के अनुसार लेखराम अपने साथियों के साथ बिजली लाइन पर जंपर उठाने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान वह खंभे पर चढ़ा हुआ था कि अचानक इंसुलेटर उपकरण टूटने से उसे करंट का हल्का झटका लगा, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा। गिरने से उसके हाथ में चोट आई।
घटना के समय बिजली आपूर्ति बंद थी और मौके पर विभाग का फोरमैन व अन्य कर्मचारी मौजूद थे। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और घायल कर्मचारी को तुरंत नागरिक अस्पताल सरकाघाट पहुंचाया गया।
विज्ञापन
अस्पताल के एसएमओ डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि घायल की स्थिति सामान्य है और उसका उपचार जारी है। वहीं ठेकेदार संतराम ने कर्मचारी के उपचार का पूरा खर्च वहन करने और हर संभव सहायता देने की बात कही है। बिजली मंडल धोपी के एसडीओ हंसराज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा कर्मियों और ठेकेदार से रिपोर्ट तलब की गई है।