सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   As the mercury rose, the sun brought out the sweat, rain and strong winds caused chaos.

Mandi News: पारा बढ़ने पर धूप ने छुड़ाए पसीने, बारिश और तेज हवा से अफरा-तफरी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
As the mercury rose, the sun brought out the sweat, rain and strong winds caused chaos.
जोगिंद्रनगर में बारिश व तेज हवा के दौरान छाते को बचाती महिला। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
बार-बार मौसम के करवट बदलने से राहगीर, किसान व बागवान हुए परेशान
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर उपमंडल में शनिवार को बार बार मौसम खराब होने से जन जीवन प्रभावित रहा। दोपहर एक बजे तक तेज धूप ने लोगों के पसीने छुड़ाए, दोपहर बाद दो बजे अचानक बारिश और तेज हवा चलने से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इससे राहगीरों, किसानों और बागवानाें को परेशान हाेना पड़ा। तेज हवा चलने से राहगीरों को अपना छाता संभालना चुनौती बन गया। शनिवार सुबह आसमान में धूप खिलने से मौसम सुहाना हुआ तो हर वर्ग के लोग अपने दैनिक कार्यों के लिए घरों से निकले। इसी बीच दोपहर बाद तेज बारिश और तेज हवा चलने से दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को परेशानी हुई। कुछ क्षेत्रों में बिजली भी गुल रही। खराब मौसम के चलते मंडी-पठानकोट हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। चालकों को वाहनों की हैडलाईट जला कर वाहन चलाने पड़े। हालांकि उपमंडल में किसी भी प्रकार का बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। तहसीलदार रजत सेठी ने कहा कि मौसम के बदलते तेवरों से किसी भी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed