सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Attempted theft in temple, mobile and cash dropped while fleeing

Mandi News: मंदिर में चोरी की कोशिश, भागते समय मोबाइल और नकदी गिरी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Attempted theft in temple, mobile and cash dropped while fleeing
विज्ञापन
सुंदरनगर के इंदिरा मार्केट स्थित बीबीएमबी कॉलोनी में आधी रात की घटना
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। बीबीएमबी कॉलोनी स्थित इंदिरा मार्केट में शुक्रवार आधी रात मंदिर में चोरी की कोशिश उस समय नाकाम हो गई, जब स्थानीय व्यापारियों को इसकी भनक लग गई। व्यापारियों ने तुरंत चोर का पीछा किया, जिससे घबराकर भागते समय चोर अपना मोबाइल फोन और नकदी वहीं गिराकर भाग गया।
घटना के बाद बीएसएल थाना पुलिस ने व्यापारी अश्वनी सैनी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मौके से करीब 3150 रुपये नकदी और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस मोबाइल की जांच के जरिए आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि चोर की पहचान की जा सके। उधर, डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने कहा कि पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed