सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Balotu-Gwala road in bad condition, waiting for tarring for five years

Mandi News: बलोटु-ग्वाला सड़क बदहाल, पांच साल से टारिंग का इंतजार

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Balotu-Gwala road in bad condition, waiting for tarring for five years
विज्ञापन
सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील, आवागमन हो रहा प्रभावित
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
लडभड़ोल (मंडी)। लडभड़ोल तहसील क्षेत्र के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित बलोटु–ग्वाला सड़क बदहाल हालत में है। कुड मंदिर से बलोटु तक पूरी सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क निर्माण के लगभग पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी विभाग की ओर से अब तक टारिंग का कार्य नहीं किया गया है, जिससे ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त है। ग्वाला गांव के निवासी शेर सिंह, विक्रमजीत, शुभकरण, रोहित और जयराम ने लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले वर्ष हुए भूस्खलन के बाद आया मलबा भी अभी तक पूरी तरह से नहीं हटाया गया है। इस समस्या को लेकर कई बार विभाग में आधिकारिक शिकायतें दर्ज करवाई जा चुकी हैं। सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता को बार-बार अवगत कराने के बावजूद सड़क की मरम्मत को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
ग्रामीणों के अनुसार नागेश्वर महादेव कुड रोड का निर्माण हुए अभी पांच वर्ष ही हुए हैं, लेकिन सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है। यह मार्ग धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह कुड नागेश्वर महादेव मंदिर और माता सिमसा जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों को जोड़ता है, जहां श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार बनी रहती है। इसके बावजूद लगभग चार किलोमीटर लंबे इस हिस्से में न तो गड्ढों की मरम्मत की गई है और न ही सड़क किनारे जमा मलबा हटाया गया है। ग्रामीणों ने विभाग से मांग की है कि इस समस्या पर जल्द से जल्द संज्ञान लिया जाए और सड़क की मरम्मत कार्य शुरू किया जाए।
बॉक्स
लोक निर्माण विभाग का कहना है कि फिलहाल बजट का अभाव है। फंड उपलब्ध न होने के कारण वर्तमान में इस सड़क पर पक्का कार्य (टारिंग) संभव नहीं है। बजट का प्रावधान होने के बाद ही आगे का कार्य किया जाएगा। -पवन गुलेरिया, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग उपमंडल, लडभड़ोल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed