फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   BBMB Hospital gets a surgeon.

Mandi News: बीबीएमबी अस्पताल को मिला सर्जन

Tue, 14 Jul 2026 04:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 04:05 AM IST
विज्ञापन
BBMB Hospital gets a surgeon.
बीबीएमबी अस्पताल को मिला सर्जन
विज्ञापन

ऑपरेशन सेवाएं शुरू होने की उम्मीद
पैरामेडिकल स्टाफ समेत कई पद अभी खाली

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे बीएसएल परियोजना सुंदरनगर के बीबीएमबी अस्पताल को लंबे समय बाद सर्जन मिल गया है। इससे अस्पताल में शल्य चिकित्सा (ऑपरेशन) की सुविधा फिर से शुरू होने की उम्मीद जगी है। इससे पहले अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की गई थी। हालांकि, अस्पताल अब भी डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी से जूझ रहा है।
अस्पताल में वर्तमान में चार एमबीबीएस चिकित्सक, एक स्त्री रोग विशेषज्ञ और अब एक सर्जन सेवाएं दे रहे हैं। रोजाना यहां 20 से 25 मरीजों की ओपीडी रहती हैं। अस्पताल में आधुनिक ऑपरेशन थियेटर, प्रयोगशाला, वार्ड और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सकों और सहायक स्टाफ की कमी के कारण इनका पूरा लाभ मरीजों को नहीं मिल पा रहा। अस्पताल में अभी भी सात चिकित्सकों के अलावा फार्मासिस्ट, रेडियोग्राफर, मेट्रन, नर्स, वार्ड सर्वेंट, वार्ड अटेंडेंट और स्वीपर सहित कई महत्वपूर्ण पद खाली हैं।
विज्ञापन

बीबीएमबी अस्पताल कल्याण समिति के अध्यक्ष जोगिंद्र शर्मा ने कहा कि बीबीएमबी के चेयरमैन के समक्ष विशेषज्ञ डॉक्टरों के खाली पद भरने की मांग उठाई गई थी। इसके बाद अस्पताल को पहले महिला रोग विशेषज्ञ मिली और अब हाल ही में सर्जन की तैनाती हुई है। इससे अस्पताल में ऑपरेशन की सुविधा भी शुरू हो जाएगी। बीएसएल परियोजना के उपमुख्य अभियंता केएस ठाकुर ने कहा कि अस्पताल में खाली पदों के संबंध में प्रबंधन से जो भी निर्देश प्राप्त होंगे, उनके अनुसार आवश्यक व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed