{"_id":"6991b7cc6790e37c53051cc4","slug":"bholenaths-wedding-procession-started-with-drums-and-trumpets-in-jogindernagar-mandi-news-c-90-1-ssml1045-186135-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जोगिंद्रनगर में ढोल-नगाड़े के साथ निकली भोलेनाथ की बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जोगिंद्रनगर में ढोल-नगाड़े के साथ निकली भोलेनाथ की बरात
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Mon, 16 Feb 2026 05:39 AM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर शहर में निकाली मनमोहक झांकी। स्त्रोत- जागरूक पाठक
विज्ञापन
उपमंडल के शिवालयों में धूमधाम से मनाया महाशिवरात्रि का पर्व
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। महाशिवरात्रि का पर्व जोगिंद्रनगर उपमंडल में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान शहर में ढोल नगाड़े के साथ भोलेनाथ की बरात निकली। इसमें सैकड़ों शिव भक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
राधा कृष्ण की मनमोहक झांकियां भी महाशिवरात्रि पर्व पर निकाली गईं। प्रभु श्रीराम लक्ष्मण और माता सीता की सुंदर झांकियों ने क्षेत्रवासियों को देव संस्कृति से अवगत कराया। इससे पहले क्षेत्र के बालकरूपी मंदिर, त्रिवेणी व तरंगडी महादेव शिव मंदिर में शिवलिंग की पूजा अर्चना कर लोगों परिवार की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। शहर के शिव मंदिरों में भी पूजा अर्चना को लेकर शिवभक्तों की भीड़ सुबह से देर शाम तक लगी रही। प्राचीन मंदिर बाबा बालक रूपी में महाशिवपुराण कथा का समापन भी रविवार को हुआ।
Trending Videos