Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Mandi Beas Aarti for the second time in Chhoti Kashi, Shiva Tandava through laser show and a mirror of the history of Chhoti Kashi
{"_id":"699297ccb5c78bc4f2056125","slug":"video-mandi-beas-aarti-for-the-second-time-in-chhoti-kashi-shiva-tandava-through-laser-show-and-a-mirror-of-the-history-of-chhoti-kashi-2026-02-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: छोटी काशी में दूसरी बार ब्यास आरती, लेजर शो से शिव तांडव और छोटी काशी के इतिहास का दिखा दर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: छोटी काशी में दूसरी बार ब्यास आरती, लेजर शो से शिव तांडव और छोटी काशी के इतिहास का दिखा दर्पण
छोटी काशी मंडी में शिवरात्रि की संध्या पर भव्य ब्यास आरती का आयोजन किया गया। गत वर्ष से शुरू हुआ ब्यास आरती का यह सिलसिला इस बार और भव्य तरीके से आयोजित हुआ। काशी से आए पंडितों ने गंगा की तर्ज पर ब्यास आरती उतारी। इस बार प्रशासन की तरफ से लेजर शो का आयोजन भी किया गया जिसके माध्यम से शिव तांडव और छोटी काशी के इतिहास का दर्पण दिखाने का प्रयास किया गया। इस धार्मिक और भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने इस नई शुरूआत के लिए विधायक चंद्रशेखर ठाकुर और डीसी मंडी अपूर्व देवगन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि छोटी काशी में शिवरात्रि पर इस भव्य ब्यास आरती का आयोजन आने वाले समय में मंडी की पहचान बनेगा। उन्होंने कहा कि मंडी की शिवरात्रि विश्व प्रसिद्ध है और इसमें अब ब्यास आरती का जो अध्याय जोड़ा गया है वह इसे एक नई पहचान दिलाने वाला है। काशी से ब्यास आरती उतारने आए पंडित युगल शर्मा ने बताया कि इस बार प्रशासन की तरफ से गत वर्ष के मुकाबले अधिक बेहतर प्रबंध किए गए थे। उन्होंने बताया कि इस बार आरती उतारने में अधिक मजा आया। उन्होंने बेहतरी प्रबंधों के लिए प्रशासन का आभार जताया। बता दें कि युगल शर्मा मूलतः शिमला के रहने वाले हैं और काशी में रोजाना गंगा आरती उतारते हैं। ब्यास आरती के भव्य नजारे को देखकर लोग भाव विभोर हो उठे। स्थानीय निवासी विजया ठाकुर ने बताया कि ब्यास आरती का जो सिलसिला शुरू हुआ है वह लगातार जारी रहना चाहिए। इससे लोगों को अपनी संस्कृति से जुड़ने का मौका मिलता है और पीढ़ी दर पीढ़ी यह परंपरा आगे बढ़ती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।