सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Faith and passion outweigh the fatigue of long distances

Mandi News: लंबी दूरी की थकान पर आस्था और जुनून भारी

संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 16 Feb 2026 05:53 AM IST
विज्ञापन
Faith and passion outweigh the fatigue of long distances
अंतरराष्ट्रीय महा​शिवरात्रि महोत्सव के लिए मंडी पहुंचे देवता राज देवता माधोराय के दरबार में  हा
विज्ञापन
छोटी काशी में देवी-देवताओं के साथ उमड़ा देवलुओं का हुजूम
Trending Videos

सुबह 10 बजे से शुरू हुआ देवी-देवताओं के पहुंचने का सिलसिला
बैसाखियों के सहारे पहुंचे देवता के गूर धर्म चंद
लाइव रिपोर्ट....
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि पर्व में शामिल होने वाले हजारों देवलुओं के चेहरों पर लंबी दूरी की थकान नहीं बल्कि देवी-देवताओं के प्रति गहरी आस्था की झलक देखने को मिली। पैदल सफर करने की थकान पर आस्था और जुनून भारी नजर आया। वाद्य यंत्रों की ध्वनि पर थिरकते देवलुओं में उत्साह इस कदर हावी दिखा, जैसे मानो देवलु बड़ी बेसब्री से इस देव समागम का इंतजार कर रहे थे।
रविवार सुबह 10 बजे से शहर में देवी-देवताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ। वाद्य यंत्रों की ध्वनि से समूचा शहर अंधेरा होने तक गूंजता रहा। करनाल, रणसिंघे, शहनाई की गूंज के साथ ढोल नगाड़ा की थाप शहर के चारों कोनों पर गूंजती रही। शहर की हर गली और चौराहे पर किसी न किसी देवी-देवता का आगमन होता रहा। इससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सराज के तांदी सरोआ क्षेत्र से देव खुड्डी जहल 10:15 बजे बस अड्डा के बाहर पहुंचे। देवता के गूर धर्म चंद एक टांग गवां चुके हैं, लेकिन देवता के प्रति गहरी आस्था के कारण वे बैसाखियों के सहारे देवता के साथ छोटी काशी में पहुंचे। धर्मचंद ने बताया कि पिछले कल यानी शनिवार से देवता मूल स्थान से रवाना हुए हैं।
बॉक्स
मिलन का नजारा अद्भुत और अलौकिक
दूरदराज के क्षेत्र से आने वाले देवी देवताओं के रथ जब आपस में मिलते हैं तो इनके मिलन का नजारा अद्भुत और अलौकिक होता है। पंजीकृत देवी-देवताओं के अलावा ऐसे देवताओं की संख्या भी अधिक रही जो न तो पंजीकृत हैं न ही उनको प्रशासन की ओर से किसी प्रकार का निमंत्रण दिया गया है। महाशिवरात्रि में अहम स्थान रखने वाले देव मगरू महादेव, देव चपलांदू नाग सबसे अधिक लंबी दूरी पैदल तय कर महाशिवरात्रि में पहुंचे। बल्ह घाटी के बैहना में प्राचीन परंपरा का निर्वहन करते हुए उनका ठहराव यजमानों के घर पर हुआ। यहां पर देवताओं के रथों का श्रृंगार किया गया। करीब चार बजे दोनों देवता शहर में सैकड़ों देवलुओं के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed