सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Buffalo theft accused escapes after pushing police officer, arrested two hours later

Mandi News: पुलिस जवान को धक्का मार भागा भैंस चोरी का आरोपी, दो घंटे बाद दबोचा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Buffalo theft accused escapes after pushing police officer, arrested two hours later
विज्ञापन
कोर्ट में पेश करने के बाद बाजार में दिया चकमा, मच गई अफरा-तफरी
Trending Videos

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी, भैंस चोरी मामले में किया था गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। भैंस चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी सरकाघाट अदालत परिसर के समीप बाजार से पुलिस हिरासत से भाग गया। पुलिस ने करीब दो से ढाई घंटे की तलाश के बाद उसे दोबारा पकड़ लिया। घटना के बाद बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
पुलिस के अनुसार, चंबा जिले के गांव सेई, तहसील सदर निवासी शाहिद अफरीदी (23) और उसके साथी नसीरूद्दीन को भैंस चोरी के मामले में मनाली से गिरफ्तार कर सरकाघाट लाया गया था। शनिवार को दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत से बाहर लाते समय बाल स्कूल के पास शाहिद अफरीदी ने हाथ छुड़वा कर पुलिस कर्मी को धक्का देकर हिरासत से भाग गया। आरोपी के भागने से कोर्ट परिसर और आसपास के बाजार में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर तलाश शुरू की और करीब दो से ढाई घंटे बाद लक्ष्मी ग्लास हाउस के पास आरोपी को दोबारा हिरासत में ले लिया।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि बीते 19 अप्रैल रात के समय शटर के भीतर बंधी तीन भैंसें सुबह गायब मिली थीं। इस पर पुलिस थाना सरकाघाट में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। उधर, डीएसपी संजीव गौतम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 262 के तहत अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed