{"_id":"6a6df02fd251fafac20a64e8","slug":"candidates-furious-over-two-hour-delay-in-driving-test-mandi-news-c-90-1-mnd1023-207381-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: ड्राइविंग टेस्ट में दो घंटे की देरी पर भड़के अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: ड्राइविंग टेस्ट में दो घंटे की देरी पर भड़के अभ्यर्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामाजिक कार्यकर्ता रमेश चंद भारद्वाज ने एसडीएम को भेजी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट में वीरवार को आयोजित ड्राइविंग टेस्ट के दौरान अव्यवस्थाओं ने अभ्यर्थियों की परीक्षा से पहले ही धैर्य की परीक्षा ले ली। सुबह 9:30 बजे टेस्ट के लिए बुलाए गए दर्जनों अभ्यर्थियों को करीब दो घंटे तक केंद्र के बाहर इंतजार करना पड़ा।
अभ्यर्थियों का आरोप है कि टेस्ट केंद्र का गेट करीब 11 बजे खोला गया। मौके पर मौजूद कुछ युवाओं ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।
अभ्यर्थियों का कहना है कि तेज धूप और इंतजार के कारण उन्हें परेशानी झेलनी पड़ी। मामले ने तूल पकड़ने पर सामाजिक कार्यकर्ता रमेश चंद भारद्वाज ने उपमंडल अधिकारी (ना.) सरकाघाट और परिवहन विभाग को ऑनलाइन शिकायत भेजी। उन्होंने कहा कि यदि पपलोग में करोड़ों रुपये खर्च कर आधुनिक ड्राइविंग प्रशिक्षण एवं परीक्षण केंद्र बनाया गया है तो उसका बेहतर उपयोग होना चाहिए, ताकि अभ्यर्थियों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
बॉक्स
ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग के लिए इस बार भी राजकीय महाविद्यालय सरकाघाट का मैदान निर्धारित था। कुछ विद्यार्थियों की ओर से गेट खोलने का विरोध किए जाने से प्रक्रिया शुरू होने में देरी हुई। प्रशासनिक आदेश जारी करने के बाद टेस्ट और वाहनों की पासिंग सुचारु रूप से करवाई गई। भविष्य में अभ्यर्थियों को असुविधा न हो, इसके लिए ऐसे आयोजनों से पहले ही आवश्यक आदेश जारी कर दिए जाएंगे। -राजेंद्र कुमार गौतम, एसडीएम सरकाघाट