सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Car falls into ditch near Sarnota, woman dies

Mandi News: सरनोटा के पास कार खाई में गिरी, महिला की मौत

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 07:13 AM IST
विज्ञापन
Car falls into ditch near Sarnota, woman dies
विज्ञापन
सरकाघाट क्षेत्र में हादसा, चालक समेत तीन घायल
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट थाना क्षेत्र के तहत गांव सरनोटा के समीप गत रविवार को सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए हैं।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक संतोष कुमार पुत्र स्व. सुख राम निवासी गांव सरनोटा अपनी कार में अपनी माता वीना देवी, मौसी भागो देवी और पत्नी चंचला देवी के साथ जा रहे थे। गांव से करीब 300 मीटर आगे लिंक रोड की चढ़ाई पर अचानक वाहन बंद हो गया। चालक ने वाहन को दोबारा स्टार्ट करने का प्रयास किया लेकिन इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर पीछे की ओर लुढ़कती हुई मुख्य सड़क को पार कर लगभग 20-22 फुट गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में चालक संतोष कुमार, उसकी माता वीना देवी और मौसी भागो देवी घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत रिवालसर अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने वीना देवी और भागो देवी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर कर दिया। उपचार के दौरान वीना देवी ने दम तोड़ दिया, जबकि भागो देवी की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें आगे इलाज के लिए एम्स बिलासपुर भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण चालक की असावधानी और लापरवाही सामने आई है। पुलिस ने इस संबंध में थाना सरकाघाट में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच जारी है। उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में नियमानुसार जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed