{"_id":"69c23792ffb4a6bdf804c7ee","slug":"video-mandi-jawahar-navodaya-vidyalaya-entrance-exam-on-april-11-admit-card-downloads-begin-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 11 अप्रैल को, प्रवेश पत्र डाउनलोड शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 11 अप्रैल को, प्रवेश पत्र डाउनलोड शुरू
Ankesh Dogra
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:34 PM IST
जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह मंडी में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST-2026) आगामी 11 अप्रैल 2026 (शनिवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं और अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। विद्यालय के प्रधानाचार्य एस.डी. शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन विद्यार्थियों ने प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण किया है, वे अब नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से अपील की है कि वे समय रहते बच्चों के प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें और परीक्षा से पहले सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें। प्रधानाचार्य ने यह भी कहा कि परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों को अपने साथ प्रवेश पत्र और आधार कार्ड अनिवार्य रूप से लेकर आना होगा। साथ ही, सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केन्द्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अभिभावक एवं विद्यार्थी विद्यालय द्वारा जारी दूरभाष नंबर पर कार्य दिवसों में सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।