{"_id":"69a6caaed8815e9c3d0cd6a6","slug":"cement-dump-in-bharari-increases-villagers-problems-mandi-news-c-90-1-ssml1045-187934-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: भराड़ी में सीमेंट डंप से बढ़ी ग्रामीणों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: भराड़ी में सीमेंट डंप से बढ़ी ग्रामीणों की परेशानी
विज्ञापन
विज्ञापन
दिन-रात ट्रकों की आवाजाही से उड़ रही धूल
क्षतिग्रस्त सड़कों के कारण ग्रामीणों का जीवन प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर(मंडी)। ग्राम पंचायत चांबी के तहत भराड़ी गांव में संचालित सीमेंट डंप से स्थानीय लोग परेशान हैं। भारी ट्रकों की आवाजाही से उड़ती धूल, बढ़ता शोर और क्षतिग्रस्त सड़कों के कारण ग्रामीणों का जीवन प्रभावित हो रहा है। सीमेंट की धूल घरों, खेतों और पेड़ों पर जमने से बच्चों, बुजुर्गों और श्वसन रोगियों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है।
भारी ट्रकों की आवाजाही से उड़ती धूल, बढ़ता शोर और क्षतिग्रस्त सड़कों के कारण ग्रामीणों का जीवन प्रभावित हो रहा है। सीमेंट की धूल घरों, खेतों और पेड़ों पर जमने से बच्चों, बुजुर्गों और श्वसन रोगियों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है।
ग्रामीणों प्रताप सिंह, हरेंद्र कुमार, पीयूष, कपिल, चेतराम, गंगाराम, अभिनव, रमन, अरूण कुमार, राकेश और हेमराज सहित अन्य का कहना है कि डंप के संचालन से पूरे क्षेत्र का वातावरण प्रदूषित हो गया है। संकरी सड़कें भारी वाहनों से टूट चुकी हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। हाल ही में एक बेकाबू ट्रक ने रात में एक घर की दीवार तोड़ दी और चालक फरार हो गया।
लोगों ने एसडीएम सुंदरनगर को शिकायत भेजकर डंप हटाने की मांग की है और चेतावनी दी है कि समाधान न होने पर आंदोलन करेंगे। एसडीएम ने रिपोर्ट तलब कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता विनय गर्ग ने बताया कि शिकायत उनके विभाग के दायरे में नहीं आती है, इसलिए इसे एसडीएम सुंदरनगर, आरटीओ और लोक निर्माण विभाग को अग्रेषित किया गया है।
Trending Videos