{"_id":"69a6d459a20e3da8580e8d42","slug":"people-are-upset-due-to-the-repair-of-pandar-nihari-janol-road-mandi-news-c-90-1-ssml1045-188008-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पंडार-निहरी जनोल सड़क की मरम्मत से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पंडार-निहरी जनोल सड़क की मरम्मत से लोग परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन
धूल-मिट्टी से जूझ रहे ग्रामीण और व्यापारी, लोक निर्माण मंत्री को भेजा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। निहरी तहसील के तहत पंडार से निहरी जनोल तक सड़क के निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं को लेकर स्थानीय जनता और व्यापारियों में रोष है। सड़क की मरम्मत और चौड़ीकरण के नाम पर पिछले चार महीनों से अधूरा और बेतरतीब काम होने से क्षेत्रवासी धूल-मिट्टी फांकने को मजबूर हैं। समस्या से त्रस्त व्यापारियों और ग्रामीणों ने तहसीलदार निहरी इंद्र सिंह के माध्यम से लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को ज्ञापन भेजकर तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है।
व्यापारी चंद्रमणि, सीता राम, डुमना राम, बेली राम, खेम सिंह और शिव कुमार ने आरोप लगाया है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा पंडार से निहरी जनोल तक सड़क का चौड़ीकरण, डंगे लगाने, नालियों के निर्माण और सड़क को पक्का करने का कार्य किया जा रहा है। कार्य में न तो गुणवत्ता का ध्यान रखा जा रहा है और न ही सुरक्षा मानकों का। बेतरतीब कटिंग के कारण कई स्थानों पर लोगों के खेतों और घरों को खतरा पैदा हो गया है। पहले से पक्की सड़क को उखाड़कर महीनों से अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे दुकानों और घरों में लगातार धूल व मिट्टी भर रही है।
व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही कार्य को व्यवस्थित ढंग से पूरा नहीं किया गया तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को बाध्य होंगे। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग निहरी के सहायक अभियंता साहिल वर्मा ने बताया कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
Trending Videos