{"_id":"69a6bcc87287a18d7c00b9ac","slug":"lack-of-transport-facilities-in-dharta-area-people-in-trouble-mandi-news-c-90-1-ssml1045-187936-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: धाड़ता क्षेत्र में परिवहन सुविधाओं की कमी, जनता मुश्किल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: धाड़ता क्षेत्र में परिवहन सुविधाओं की कमी, जनता मुश्किल में
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री और विधायक को भेजा ऑनलाइन ज्ञापन
अवाहदेवी से धर्मपुर बाया कांगो का गहरा रूट पर चलाई जाए बस
संवाद न्यूज एजेंसी
टिहरा (मंडी)। सरकाघाट के तहत धाड़ता क्षेत्र की जनता वर्तमान में परिवहन सुविधाओं की भारी कमी से जूझ रही है। बस सेवाओं के अभाव में स्थानीय लोगों में सरकार और विभाग के प्रति रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बसें न चलने के कारण उन्हें दैनिक कार्यों के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए क्षेत्रीय सामाजिक कार्यकर्ता रमेश चंद भारद्वाज के माध्यम से ऑनलाइन ज्ञापन मुख्यमंत्री, स्थानीय विधायक चंद्रशेखर और क्षेत्रीय प्रबंधक सरकाघाट व धर्मपुर को भेजा है। ज्ञापन में मांग की गई है कि अवाहदेवी से धर्मपुर बाया कांगो का गहरा, खोदा व टिहरा मार्ग पर जनता की जरूरत के अनुसार कम से कम दो छोटी या बड़ी बसें तुरंत शुरू की जाएं।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि अवाहदेवी से धर्मपुर के लिए इस मार्ग पर सुबह के समय केवल एक ही बस चलती है। विडंबना यह है कि यहबस भी अक्सर तसली का नाला में ही रुक जाती है, जिससे आगे जाने वाले यात्रियों को बीच रास्ते में ही परेशानी झेलनी पड़ती है। बस सुविधा न होने के कारण मजबूरी में लोगों को निजी टैक्सी बुलानी पड़ती है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। क्षेत्र की रूमा देवी, नीलमा, मोनिका और सरला देवी, बलबीर सिंह, लूदर सिंह, अंकुश कुमार, पमीता ठाकुर, कमला ठाकुर और नेहा ठाकुर ने जल्द बस सेवा शुरू करने की मांग की है।
उधर, क्षेत्रीय प्रबंधक सरकाघाट राज कुमार धीमान का कहना है कि संबंधित पंचायतों के प्रतिनिधि इस संबंध में एक सामूहिक प्रस्ताव तैयार कर भेजें। प्रस्ताव मिलते ही इसे उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर दिया जाएगा और मार्ग पर बसें चलाने के लिए सकारात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Trending Videos