सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Facility to solve multiple choice questions in Grammar section

Mandi News: व्याकरण अनुभाग में बहु विकल्पीय प्रश्न हल करने की सुविधा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Facility to solve multiple choice questions in Grammar section
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा में तीन सीरीज में मिला प्रश्न पत्र
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा में विद्यार्थियों को व्याकरण अनुभाग में बहु विकल्पीय प्रश्न हल करने की सुविधा मिलने से परीक्षार्थियों को हल करना बेहद आसान रहा। कुल 80 अंक के प्रश्न को ए, बी और सी तीन अनुभागों में विभाजित किया गया था। इसमें व्याकरण अनुभाग को 16 अंक आरक्षित किए गए थे।
रीडिंग अनुभाग 17 अंक का था। जबकि लेखन के लिए 17 अंक शामिल रहे। वहीं, अंग्रेजी विषय के लिटरेचर की बात करें तो यह कुल 30 अंक का था। परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थी 9 बजे से ही पहुंचना शुरू हो गए। अधिकांश परीक्षा केंद्रों में 9 बजकर 40 मिनट पर परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में पहुंच चुके थे। 9 बजकर 45 से दस बजे तक परीक्षार्थियों ने अपने पेपर का अध्ययन किया। दोपहर एक बजे तक चली परीक्षा में लगभग 40 परीक्षा केंद्रों में दो हजार से अधिक विद्यार्थियों ने 10वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय की परीक्षा में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय बाल, कन्या, चौंतड़ा व लडभड़ोल में स्थित सरकारी व निजी स्कूलों में 10वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा में सीसीटीवी कैमरों का सख्त पहरा रहा। उधर, एसडीएम मनीष चौधरी ने कहा कि 28 मार्च तक चलने वाली बोर्ड की परीक्षाओं के लिए प्रशासन ने गठित उड़नदस्तों की टीम मुस्तैद रही।
बाॅक्स
परीक्षार्थी बोले, जो पढ़ा वही पेपर में आया

सरकारी व निजी स्कूलों में संपन्न हुई 10वीं की परीक्षा में शामिल रहे परीक्षार्थी तमन्ना, वैष्णवी, नीतिन, नमन, सूजल, आंचल, दिव्यांशी व लावन्या ने बताया कि दसवीं की पढ़ाई के दौरान स्कूल में शिक्षकों ने जो पढ़ाया था वह ही पेपर में आया था। ऐसे में उन्हें परीक्षा हल करने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं आई। अंग्रेजी विषय के शिक्षक राजेश कुमार ने कहा कि परीक्षा केंद्र से बाहर आने पर जब उन्होंने परीक्षार्थियों से परीक्षा पर चर्चा की तो वह काफी खुश दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed