{"_id":"6a58cebe7b3712519f0b411e","slug":"chhoti-kashi-immersed-in-devotion-to-shiva-with-the-arrival-of-sawan-mandi-news-c-90-1-ssml1045-205154-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सावन के आगमन से छोटी काशी शिवमय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सावन के आगमन से छोटी काशी शिवमय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूतनाथ मंदिर में सुबह से उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, चारों सोमवार तड़के 3:30 बजे खुलेंगे कपाट
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सावन मास के शुभारंभ के साथ ही वीरवार को छोटी काशी मंडी शिव भक्ति में डूब गई। सुबह से ही हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। मंडी के अधिष्ठाता बाबा भूतनाथ मठ मंदिर में दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। मंदिर के महंत देवानंद सरस्वती ने बताया कि इस वर्ष सावन मास 16 जुलाई से 16 अगस्त तक रहेगा, जिसमें चार सोमवार पड़ेंगे। प्रत्येक सोमवार को बाबा भूतनाथ का विशेष शृंगार किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सावन के दौरान मंदिर के कपाट सुबह साढ़े तीन बजे ही खोल दिए जाएंगे, ताकि भक्त ब्रह्म मुहूर्त में दर्शन कर सकें। इस दौरान बाबा को खीर का विशेष भोग भी अर्पित किया जाएगा। परंपरा के अनुसार शिवा बावड़ी के पवित्र जल से बाबा भूतनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। इसके साथ ही 108 लीटर गंगाजल से विशेष अभिषेक भी होगा। 12 अगस्त को कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद महाशिवरात्रि उत्सव पर बाबा भूतनाथ का 1100 कमल पुष्पों से भव्य शृंगार किया जाएगा, जबकि 13 अगस्त को श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन होगा। सावन के पहले दिन जिले के अन्य शिवालयों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और भक्तों ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।