फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Municipal Corporation to issue property tax bills online; relief from queues.

Mandi News: नगर निगम ऑनलाइन जारी करेगा गृहकर बिल, लाइनों से मिलेगी मुक्ति

Fri, 17 Jul 2026 01:44 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation to issue property tax bills online; relief from queues.
समय पर टैक्स चुकाने वालों को 10 प्रतिशत की छूट, डिफॉल्टर पर लगेगा 12 प्रतिशत ब्याज
विज्ञापन

पुरानी मंडी और पैलेस कॉलोनी-1 से होगी शुरुआत, 8500 संपत्तियों का सर्वे रिकॉर्ड तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम मंडी ने शहरवासियों को बड़ी सुविधा देने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए गृहकर (हाउस टैक्स) बिल पूरी तरह ऑनलाइन जारी करने की तैयारियां तेज कर दी हैं। निगम के इस डिजिटल प्रयास से जहां कर्मचारियों को घर-घर जाकर बिल बांटने की परेशानी से राहत मिलेगी, वहीं नागरिकों को भी बिल जमा करने के लिए लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा।
अब शहरवासी घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से अपना गृहकर जमा कर सकेंगे। निगम के 15 में से 14 वार्डों में चल रहे संपत्ति सर्वे के तहत एजीसेक कंपनी अब तक 8500 संपत्तियों का डाटा जुटा चुकी है। जिन वार्डों का डाटा पूरी तरह तैयार हो गया है, वहां प्राथमिकता के आधार पर ऑनलाइन बिल जारी किए जाएंगे। फिलहाल पुरानी मंडी और पैलेस कॉलोनी-1 वार्ड का सर्वे पूरा हो चुका है। इन्हीं दोनों वार्डों से ऑनलाइन बिलिंग की शुरुआत की जा रही है। फील्ड से जुटाए जा रहे नए डाटा का पुराने रिकॉर्ड से मिलान कर उसे ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है।
विज्ञापन

हालांकि अभी भी करीब 15 हजार अनुमानित संपत्तियों का सर्वे पूरा होना बाकी है। हाल ही में तकनीकी परीक्षण के दौरान गलती से करीब 50 लोगों को बिल के संदेश भेज दिए गए थे, जिन्हें शहरी विकास विभाग की मदद से तत्काल डिलीट करवा दिया गया। निगम की ओर से जारी किए जाने वाले बिल का भुगतान एक महीने के भीतर करने वाले उपभोक्ताओं को 10 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी। वहीं, जिन लोगों ने पुराना गृहकर जमा नहीं किया है, उन्हें 12 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज के साथ नया बिल जारी किया जाएगा। नगर निगम के अनुसार प्रत्येक वार्ड में करीब 70 से 80 डिफॉल्टर हैं, जिन्होंने अभी तक गृहकर जमा नहीं किया है। अकेले पुरानी मंडी वार्ड में ऐसे 71 लोग चिन्हित किए गए हैं। निगम इनसे टैक्स वसूली के लिए दूरभाष के माध्यम से संपर्क कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
नगर निगम मंडी की ओर से करीब एक सप्ताह के भीतर ऑनलाइन गृहकर बिल जारी करने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान यदि कोई नागरिक अपना पुराना या लंबित गृहकर जमा करना चाहता है तो वह निगम कार्यालय से संपर्क कर सकता है। -विजय कुमार, अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed