{"_id":"6a58ce135e80953acc0dda72","slug":"sawan-mahotsav-begins-with-chanting-of-akhand-jyoti-and-om-namah-shivay-mandi-news-c-90-1-ssml1025-205162-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: अखंड ज्योति और ओम नमः शिवाय के जाप के साथ सावन महोत्सव शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: अखंड ज्योति और ओम नमः शिवाय के जाप के साथ सावन महोत्सव शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक माह तक चलेगा अखंड जाप, रोजाना भंडारा और सोमवार को विशेष खीर का प्रसाद मिलेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सावन माह के शुभारंभ के साथ ही मंडी स्थित एकादश रुद्र मंदिर में 47वें सावन महोत्सव का आगाज हो गया। वीरवार को उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बतौर मुख्य अतिथि मंदिर में अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित कर अखंड ओम नमः शिवाय जाप का शुभारंभ किया। महोत्सव के तहत अगले एक माह तक मंदिर में दिन-रात अखंड जाप के साथ भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
मंदिर के पुजारी सत सुंदरम ने बताया कि विश्व शांति और जनकल्याण की कामना से हर वर्ष सावन मास में अखंड ज्योति और अखंड ‘ओम नमः शिवाय’ जाप का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी श्रद्धालु अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी समय मंदिर पहुंचकर जाप में शामिल हो सकेंगे। पूरे सावन माह के दौरान मंदिर प्रबंधन समिति और दानदाताओं के सहयोग से प्रतिदिन भंडारे का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक सोमवार को श्रद्धालुओं के लिए विशेष खीर के भंडारे की व्यवस्था रहेगी, जबकि अन्य दिनों अन्न प्रसाद वितरित किया जाएगा।