{"_id":"6a58e2f85bdcdd38360f2b9f","slug":"pre-disaster-alert-sdrf-takes-charge-in-mandi-mandi-news-c-90-1-ssml1045-205234-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा से पहले अलर्ट : मंडी में एसडीआरएफ ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा से पहले अलर्ट : मंडी में एसडीआरएफ ने संभाला मोर्चा
विज्ञापन
कुकलाह में निरीक्षण करती एसडीआरएफ की टीम। स्त्रोत- विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंडोह और थुनाग में टीमों की तैनाती, निरीक्षण कर संभावित जोखिम वाले स्थानों की पहचान की
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। मानसून में संभावित आपदाओं से निपटने के लिए राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) ने जिले में मोर्चा संभाल लिया है। भारी बारिश को देखते हुए पंडोह और थुनाग में एसडीआरएफ की टीमें तैनात कर संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। टीमों ने फ्लैश फ्लड, भूस्खलन और पत्थर गिरने की आशंका वाले स्थानों का जायजा लेकर लोगों को सतर्क रहने के लिए जागरूक किया।
पंडोह टीम का नेतृत्व एसडीआरएफ मध्य खंड के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खजाना राम ने, जबकि थुनाग टीम का नेतृत्व उपनिरीक्षक तेज प्रताप सिंह ने किया। अभियान एसडीआरएफ मुख्यालय शिमला के दिशा-निर्देशों पर चलाया गया। इसका उद्देश्य जवानों को क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों से परिचित कराना, आपदा के समय बेहतर समन्वय स्थापित करना और खोज एवं बचाव कार्य को प्रभावी बनाना है। पंडोह में कुकलाह पंचायत की प्रधान लीला वर्मा, तांदी पंचायत के वार्ड सदस्य रमेश्वर दास सहित ग्रामीण मौजूद रहे।